पदाधिकारियों की एकजुटता से संगठन होगा मजबूत

 

संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की अहम बैठक बुधवार को स्थानीय सर्किट हाउस में रखी गई । बैठक में जिला, प्रदेश व संभाग स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान पौधरोपण, संगठन विस्तार और गुमराह होकर संगठन छोड़ चुके साथियों की घर वापसी को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सृष्टि सिंह ने जन्मदिवस और शादी के वर्षगांठ में पौधरोपण की परंपरा को कायम रखने की बात कही। उन्होंने इस परंपरा को कायम रखते हुए १५१ पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा, जिसे सभी सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की। इसी तरह सदस्यता अभियान आगामी दिसंबर माह तक जारी रखने की बात कही गई। बैठक के दौरान संगठन छोड़ चुके साथियों के घर वापसी पर सहमति नहीं बन पाई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि संस्थापक संरक्षक शंकर पाण्डे के दिशा-निर्देश पर आने वाले माह दिसंबर तक कुछ जिलों में संगठन का विस्तार किया जाएगा। प्रदेश महासचिव भूपेंद्र पाण्डेय ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए शीघ्र ही कुछ साथियों के जन्मदिवस की सूची तैयार करने की बात कही, ताकि पौधरोपण निर्वाध गति से चलता रहे। पूर्व अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने एकजूट होकर संगठन हित में कार्य करने पर जोर दिया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, प्रदेश महासचिव भूपेन्द्र पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष सृष्टि सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रतीक मिश्रा, प्रदेश संगठन सचिव विनोद बघेल, प्रदेश सहसचिव अनिल श्रीवास, प्रदेश प्रमुख सलाहकार देवदत्त तिवारी, संभागीय उपाध्यक्ष आमिर खान, संभागीय उपाध्यक्ष प्रमोद अवस्थी, जिला अध्यक्ष अनिश गंधर्व, ब्लॉक संगठन सचिव जयकिशन मधुकर, मस्तूरी ब्लॉक सह सचिव ईश्वर महिलांगे, मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, जिला महासचिव हेमंत कुमार सोनी, जिला सह सचिव केपी आर्या उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *