कोंचिंग सेंटर्स में क्षमता से ज्यादा पढ़ रहे थे छात्र, फायर सेफ्टी उपकरण भी नहीं
बिलासपुर। नगर निगम प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानकों को लेकर शहर के होटल, लॉज, कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शिवाय लाइब्रेरी व भारतीय कृषि कोचिंग इंस्टीट्यूट कोचिंग संस्थान में फायर सेफ्टी उपकरण नहीं मिला। जांच टीम के अफसरों ने दो कोचिंग संस्थान व दो लॉज को सील कर दिए हैं।
जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न शैक्षणिक व आवासीय संस्थानों के सुरक्षा मानको की जांच की गई। जिसके अंतर्गत मंगला चौक से उस्लापुर के आसपास स्थित संस्थानों दिल्ली आईएस कोचिंग, शारदा लाइब्रेरी, आफीर्सस लाइब्रेरी, बिलासा लाइब्रेरी, शिवाय लाइब्रेरी, उडान आईएएस, 24/7 लाइब्रेरी, भारतीय कृषि कोचिंग इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त बिलासा लाइब्रेरी व शारदा लाइब्रेरी को नोटिस जारी कर संस्थान में पाई गई कमियों को पुरा करने तक संस्थान का संचालन बंद करने आदेशित किया गया है। अन्य कोंचिग संस्थानों को प्रवेश निकासी संकेतक और अलग से निकासी द्वार रखने और कोचिंग संचालन, कोचिंग भवन से संबंधित दस्तावेज नगर निगम में जमा करने के निर्देश दिए गए है।
नियम तोडऩे वालों पर होगी कार्रवाई
कोंचिग संस्थान के निरीक्षण पश्चात निरीक्षण टीम पुराना बस स्टैण्ड के पास स्थित नवनिर्मित हॉटल, लॉज रायल राम, अशोका इन का निरीक्षण किया जो बिना फायर सेफटी के संचालित हो रहे थे ,जिस कारण उन्हें भवन में अग्निसुरक्षा के मानकों की व्यवस्था करने तक सील किया गया है। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी मनीष साहू, अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, इंस्पेक्टर वेद प्रकाश सेन, नगर सेनानी कार्यालय से रवि शर्मा, नगर निगम व पुलिस बल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


