टेंडर के नाम पर 1.5 करोड़ लेन-देन का आरोप, पूर्व संपदा अधिकारी सस्पेंड

नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने बनाई जांच कमेटी

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम में टेंडर में भ्रष्टाचार की बात कही जा रही है। टेंडर के नाम पर करीब 1. करोड़ रुपए की लेन देन का आरोप लगाया गया है। मामला सामने आने के बाद नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने गंभीरता से लेते हुए निगम के पूर्व संपदा अधिकारी राजेश देवांगन को सस्पेंड कर दिया है।

2 साल पहले गणेश ट्रेडर्स के संचालक मोनू अग्रवाल को नगर निगम का एक टेंडर मिला था। इसके बाद राजेश देवांगन ने मुकेश पाठक के माध्यम से मोनू अग्रवाल की मुलाकात तत्कालीन महापौर रामशरण यादव से कराई। महापौर के बंगले में टेंडर को एमआईसी से मंजूरी दिलाने के बदले लेन-देन की बात हुई। आरोप है कि पहले 50 लाख रुपए, फिर 50 लाख रुपए और उसके बाद 12 लाख रुपए दिए गए। बाद में महापौर के कहने पर मुकेश पाठक के जरिए 3 लाख रुपए और दिए गए। इस पूरे प्रकरण में मुकेश मौके पर मौजूद था।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *