पेपर लीक पर सख्त कानून की तैयारी


 

नयी दिल्ली. केंद्र सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पेपर लीक के मामलों में मौजूदा कानूनों से अधिक कठोर सजा का प्रावधान करने वाले विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी गई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, संसद भवन परिसर में आयोजित कैबिनेट बैठक में इस मसौदे को मंजूरी दी गई। प्रस्तावित विधेयक का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक जैसे मामलों में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इससे कुछ घंटे पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात जारी एक वीडियो संदेश में घोषणा की थी कि पेपर लीक के खिलाफ कड़े प्रावधानों वाला विधेयक अगले सप्ताह संसद में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि सरकार परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *