संसद परिसर में पेपर लीक पर हंगामा, गूंजे ‘इस्तीफा दो’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे

नयी दिल्ली. पेपर लीक मामले और CJP के जारी आंदोलन को लेकर गुरुवार को संसद परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद आमने-सामने आ गए। संसद के बाहर INDIA और NDA गठबंधन के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे संसद का माहौल गर्मा गया।

विपक्षी सांसदों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए “इस्तीफा दो, इस्तीफा दो”, “मोदी सरकार शर्म करो, शर्म करो” के नारे लगाए। वहीं, जवाब में एनडीए सांसदों ने “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारे लगाकर विरोध का जवाब दिया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *