गणेश उत्सव में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष, एक युवक की हत्या, दो गंभीर

 

 

घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया
बिलासपुर। गणेश उत्सव के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद तलवार, चाकू, लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और पत्थर से हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल शैलेष कुमार राठौर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मस्तूरी पुलिस ने बताया कि रविवार रात वार्ड नंबर 19 स्थित जनक पहरीपारा में बिदर का आयोजन किया गया था। रात 10.30 बजे मोहल्ले के गणेश पंडाल में डीजे बज रहा था। इसी दौरान नाचने को लेकर विवाद शुरू हुआ। एक पक्ष के लोगों ने लाठी, हथियार, तलवार लेकर आए और व्यानारायण राठौर (60), उनके बड़े बेटे रवि कुमार राठौर (36), और छोटे बेटे शैलेष कुमार राठौर (30) पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। हमले में शैलेष कुमार राठौर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमला में शैलेष कुमार राठौर की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 14 संदेहियों को हिरासत में लिया है।

एएसपी ने मौके पर पहुंचकर की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए सोमवार सुबह एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह भी गतौरा पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस पुराने विवाद, डीजे पर नाचने को लेकर हुए तत्काल विवाद और उसके बाद हुए हमले के पूरे घटनाक्रम को जोडक़र जांच कर रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *