बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, यातायात बाधित

 

बिलासपुर. रतनपुर पेंड्रा मार्ग में ग्राम बांसाझाल में मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण रतनपुर – बेलगहना – गौरेला-पेंड्रा – अमरकंटक मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-45 के अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा यातायात को शीघ्र पुनः बहाल करने के लिए कार्य किया जा रहा है। यातायात सामान्य होने में कुछ समय लग सकता है।

वैकल्पिक मार्ग:
रतनपुर → बांसाझाल घटना स्थल से पहले दाहिनी ओर मुड़कर → बारीडीह बस्ती होते हुए → मुख्य मार्ग → गौरेला-पेंड्रा।यह मार्ग केवल छोटी गाड़ियों एवं छोटी बसों के लिए उपयुक्त है।

अन्य वैकल्पिक मार्ग
* रतनपुर शनिचरी चौक → जूना शहर → जोगीपुर चौक →अमाली → कंचनपुर → बेलगहना रोड। •रतनपुर → कोटा →बेलगहना → पेंड्रा

सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने हेतु उपरोक्त वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *