कलेक्टोरेट एवं कम्पोजिट बिल्डिंग में ध्वजारोहण

 

बिलासपुर. कलेक्टोरेट बिलासपुर एवं नए तथा पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल नेे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इसके पश्चात् कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति पर कलेक्टर ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी और जिला कार्यालय एवं दोनों कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

संभागायुक्त कार्यालय …. संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर श्री सुनील जैन ने आज स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर ध्वजारोहण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् राष्ट्रगान ’जन-गण-मन’ की प्रस्तुति समाज कल्याण विभाग के सदस्यों द्वारा दी गई। संभाग आयुक्त श्री जैन ने सभी को स्वंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों का स्मरण किया। इस मौके पर संभाग कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संभागायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। कमिश्नर ने अपने निवास कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *