गड्ढों और दलदल में कांग्रेसियों ने धान की रोपाई कर किया विरोध

 

रतनपुर-केंदा-केंवची एनएच -45 में की हालत खराब

बिलासपुर। रतनपुर-केंदा-केंवची एनएच -45 में घटिया निर्माण के विरोध में कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव और उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए गड्ढों और दलदल से भरी सडक़ पर धान की रोपाई कर विरोध जताया। इस दौरान करीब 2 घंटे तक धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने सडक़ निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

बिलासपुर-रतनपुर से पेंड्रा-केंवची तक करीब 510 करोड़ रुपए की लागत से 97 किलोमीटर सडक़ का निर्माण किया जा रहा है। लगातार बारिश के बाद सडक़ की स्थिति और खराब हो गई है। कई जगह नई बनी सडक़ उखड़ गई है। वहीं जहां सडक़ बन चुकी है, वहां घटिया निर्माण के कारण दरारें पड़ गई हैं। इन दरारों को ठेकेदार ने मुरूम डालकर ढंक दिया है। 2 अगस्त को इसी नेशनल हाईवे पर बना 35 साल पुराना पुल दो हिस्सों में टूट गया था। इसके बाद कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। निर्माणाधीन हिस्सों में बनाए गए डायवर्सन रास्ते अब कीचड़ और दलदल में बदल गए हैं। इससे बिलासपुर-पेंड्रा के बीच आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *