शनिचरी बाजार में दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वालों पर हुई कार्रवाई, 48 हजार का जुर्माना वसूली

 

बिलासपुर। नगर निगम के अतिक्रमण विभाग ने पुलिस व्यवस्था के साथ शनिचरी बाजार में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर की तोडफ़ोड़ की कार्रवाई। इस कार्रवाई के दौरान भारी गहमा गहमी का माहौल रहा। निगम के द्वारा लाख चेतावनी के बाद भी शनिचरी बाजार के कुछ व्यापारी सडक़ घेरकर आवागमन बाधित किया जा रहा था। इन व्यापारियों को एक बार पुन: चेतावनी देकर सामानों जब्त और तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई। शहर के सबसे पुराने शनिचरी बाजार में रोजाना भारी संख्या में भीड़ उमड़ती है। यहां पैदल चलने के लिए फुटपाथ भी नहीं रह गया है। चारों ओर कब्जा कर लिया गया है। इसी तरह फल ठेला वाले भी सडक़ को घेर लेते हैं। यहां यह समस्या वर्षों से चले आ रही है। नगर निगम ने सडक़ घेरकर कर कारोबार करने वाले सात दुकानदारों पर जुर्माना लगाया है। इनमें जयसवाल फ्रूट भंडार से १५ हजार, जफर कपड़ा दुकान से ५ हजार, वसुंधरा कृषि संसार से ५ हजार, संतोष बिरयानी से दो हजार, समय फीश कंपनी से १० हजार, जया दुकान से एक हजार और यादव होटल संचालक १० हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *