August 23, 2026
उफनती घोंघा नदी ने छीनी 3 मासूमों की जिंदगी
बिलासपुर. तखतपुर के ग्राम समडील में घोंघा नदी में बहे तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं. स्कूल से घर लौटते समय तीनों बच्चे नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए थे. हादसे के बाद एसडीआरएफ ने लगातार दूसरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया और तीनों बच्चों के शव बरामद किए. घटना को बेहद दुखद बताते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने लोगों से बारिश के दौरान नदी, नालों और डेम के आसपास जाने से बचने और तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने की अपील की है.
सूचना मिलते ही नदी किनारे जुटे ग्रामीण
हादसे की जानकारी मिलते ही समडील गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर नदी में बच्चों की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर नदी के आसपास कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया।


