एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा

दमकल सुरक्षा क्षेत्र की कंपनी एचडी फायर प्रोटेक्ट ला रही आईपीओ , 15 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
मुंबई /अनिल बेदाग: दमकल सुरक्षा और फायर प्रोटेक्शन समाधान क्षेत्र में सक्रिय एचडी फायर प्रोटेक्ट लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को खुलेगा। निवेशक इस इश्यू में गुरुवार, 15 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। एंकर निवेशकों के लिए बोली 12 अक्टूबर को खुलेगी। कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹258 से ₹271 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। शेयर का फेस वैल्यू ₹5 है।
आईपीओ में निवेश के लिए न्यूनतम 55 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगानी होगी और इसके बाद 55 शेयरों के गुणक में आवेदन किया जा सकेगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस ऑफर में कोई फ्रेश इश्यू नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है। इसके तहत प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी 89,83,700 शेयर और कुसुम हरिश धरमशी 1,73,00,800 शेयर बेचेंगे। कुल 2,62,84,500 इक्विटी शेयर ऑफर किए जाएंगे। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने प्रस्तावित हैं। पात्र कर्मचारियों को कर्मचारी आरक्षण हिस्से में बोली लगाने पर प्रति शेयर ₹25 की छूट भी दी जाएगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *