दुर्गा पूजा पर बंगाली फूड फेस्टिवल का आयोजन

 

50 से ज्यादा परोसे जा रहे पारपंरिक पकवान

बिलासपुर। द आनंदा इम्पीरियल होटल में शारदीय नवरात्र पर बंगाली फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है. यहां 50 से ज्यादा व्यंजनों के साथ बंगाली पारंपरिक पकवान परोसे जा रहे हैं। लगातार साल 2012 से मां दुर्गा की विशेष पूजा होती आ रही है।
दुर्गा पूजा उत्सव 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक द आनंदा इम्पीरियल, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मित्रों, परिवारों और सभी शुभचिंतकों को पूजा-अर्चना, उत्सव और सांस्कृतिक उल्लास में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है। दिव्य शक्ति और नारी शक्ति का प्रतीक दुर्गा पूजा पारंपरिक रीति-रिवाजों, संगीत, नृत्य और बंगाली व्यंजनों के भव्य आयोजन के साथ मनाई जाएगी। इस दौरान अतिथियों को एक विशेष पाक-सांस्कृतिक अनुभव का आनंद मिलेगा। द एम्परर, बॉलरूम यहाँ ऑरा द अनसीन रेजोनेंस थीम पर आधारित डिनर बुफे प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें प्रामाणिक शाकाहारी व मांसाहारी बंगाली व्यंजन शामिल होंगे। शाम 7.30 बजे से रात 11 बजे आयोजन होगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *