तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो की मौत, पांच घायल
जशपुर. कुनकुरी-तपकरा मार्ग पर केरसई के पास सडक़ हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे दुकान का प्लेटफॉर्म तोड़ते हुए पेड़ से जा भिड़ी। हादसे के बाद कार पेड़ पर लटक गई। कार सवार परिवार छठ मनाने बिहार जा रहा था, जबकि बाइक सवार राजमिस्त्री के काम से जा रहे थे। घटना ऊपरकछार पुलिस चौकी क्षेत्र की है। सीसी टीवी कैमरे में दर्दनाक घटना कैद हो गई। हादसे के बाद आस पास के लोग सहमे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि कुनकुरी निवासी विजय लकड़ा और जीवन कुजूर बाइक से केरसई की ओर जा रहे थे। दोनों राजमिस्त्री का काम करने जा रहे थे। इसी दौरान तपकरा की ओर से आ रही कार से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में विजय लकड़ा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीवन कुजूर घायल हो गए।
कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। वे छठ पर्व मनाने के लिए रायगढ़ से बिहार के बोधगया जा रहे थे।


