अटल आवास, अशोक नगर सरकंडा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष
बिलासपुर. 17/11/2026 की रात्रि करीब 10:00 से 10:30 बजे के मध्य अटल आवास डी-ब्लॉक, अशोक नगर सरकंडा की छत पर ठंड से बचने हेतु जलाने हेतु लकड़ी को छत में पटक पटक कर तोड़ रहे थे उसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हुआ। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष डी-ब्लॉक के नीचे आ गए, जहां अश्लील गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हुए आपस में खूनी संघर्ष हो गया।
एक पक्ष से प्रार्थी *श्रवण ध्रुव* की रिपोर्ट पर (अप.क्र. 1691/2026) आरोप है कि आरोपी आर्यन उर्फ बिट्टू मानिकपुरी, गोपाल सोनी, भोलू उर्फ विकास मानिकपुरी एवं सुदामा साहू ने एकराय होकर हाथ-मुक्का से मारपीट की तथा आर्यन उर्फ बिट्टू मानिकपुरी ने जान से मारने की नीयत से मयंक ध्रुव के सीने, पेट व पीठ में धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे इलाज हेतु सिम्स अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों द्वारा मृत (ब्रॉट डेड) घोषित किया गया।
वहीं, दूसरे पक्ष से प्रार्थी *विकास मानिकपुरी* की रिपोर्ट पर (अप.क्र. 1692/2026) आरोप है कि श्रवण ध्रुव एवं मयंक ध्रुव द्वारा गाली-गलौज करते हुए लोहे के रॉड एवं धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें विकास मानिकपुरी के सिर तथा बीच-बचाव करने आए आर्यन दास मानिकपुरी व सुदामा साहू को धारदार हथियार से गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार सिम्स अस्पताल बिलासपुर में जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सरकंडा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया एवं घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के द्वारा दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।हत्या के प्रकरण (अप.क्र. 1691/2026) में त्वरित घेराबंदी कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है*, जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 02 आरोपी घटना में चोटिल होने से सिम्स अस्पताल बिलासपुर में ईलाजरत है, स्वस्थ होने उपरांत विधिवत कार्यवाही की जावेगी।


