धान खरीदी : एक बार फिर भाजपा गलत साबित हुयी : कांग्रेस


रायपुर. प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि एक बार फिर भाजपा गलत साबित हुयी। भूपेश बघेल की सरकार किसानों के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ी है। भाजपा किसानों विरोधी होने के साथ-साथ किसानों को भड़काती भी है। भाजपा का दोहरा चरित्र बार-बार बेनकाब हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा ने धान खरीदी को लेकर बार-बार भ्रम फैलाया। भाजपा ने कहा था कि 2500 रू. में कांग्रेस सरकार धान नहीं खरीदेगी लेकिन कांग्रेस की सरकार ने 2500 रू. प्रतिकि्ंवटल में धान की खरीदी। भाजपा ने कहा था कि कांग्रेस सरकार धान खरीदी की तिथि नहीं बढ़ायेंगी लेकिन कांग्रेस की सरकार ने धान खरीदी की तिथि भी बढ़ाई। भाजपा ने कहा था कि कांग्रेस की सरकार बकाया टोकन का धान नहीं खरीदेगी लेकिन कांग्रेस की सरकार ने पूर्व में जारी टोकन पर किसानों का धान खरीदने के निर्देश भी जारी कर दिया है। अंतिम तिथी निकलने के बाद बढ़ाई गयी अंतिम तिथी निकलने के बाद अब भी टोकन से खरीदी से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस की सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि दरअसल भाजपा का चरित्र ही किसान विरोधी है। लेकिन भाजपा लगातार किसानों को भड़काने का काम भी करती है। रमन सिंह और धरमलाल कौशिक जैसे भाजपा नेताओं ने दिल्ली जाकर भाजपा की केन्द्र सरकार को किसानों को 2500 रू. धान का दाम देने से रोकने की कोशिश की। किसान हित में काम करने से धान खरीदी करने से, 2500 रू. धान का दाम देने से छत्तीसगढ़ की सरकार को रोकने के लिये काम किया। भाजपा की केन्द्र सरकार ने चिट्ठियां लिख कर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर दबाव डाला। रमन सिंह और भाजपा के नेताओं ने किसानों की धान खरीदने से कांग्रेस सरकार को रोकने की भरपूर कोशिश की। भाजपा का किसान विरोधी चरित्र पूरी तरह से सामने आ गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!