पत्रकार कॉलोनी में विकास कार्यों के लिए इरशाद हुए सम्मानित

 

डिप्टी सीएम अरुण साव ने की सराहना

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रादेशिक सम्मेलन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष व पूर्व बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष, वर्तमान उपाध्यक्ष इरशाद अली को पत्रकार कॉलोनी बिरकोना में कराए गए विकास कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। डिप्टी सीएम अरूण साव ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

शुक्रवार को बिलासपुर के लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन का आयोजन किया गया। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई, रवि शुक्ला समेत प्रदेशभर के पदाधिकारी व पत्रकार शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान अतिथियों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, पत्रकारों के अधिकारों, उनकी एकजुटता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर पत्रकारों के हित में किए जा रहे कार्यों और संगठन की भूमिका पर भी चर्चा हुई। उन्होंने हाल ही में पत्रकार कॉलोनीवासियों के लिए स्वीकृत 14 करोड़ 14 लाख रुपए की सडक के लिए उनके प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी और कहा कि समर्पण व सकारात्मक सोच के साथ किए गए कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी होते हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *