रोका-छेका कार्यक्रम में प्रदर्शनी शिविर का आयोजन

बलरामपुर/धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी. कलेक्टर  श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में जिले के गौठानों, गांवों में रोका-छेका प्रथा की गतिविधियों का आयोजन किया गया। रोका-छेका प्रथा के आयोजन हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों ने गौठानों एवं ग्रामों में रोका-छेका प्रथा के संबंध में पशुओं के लिए उचित प्रबंधन व रख-रखाव की व्यवस्था पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा पशुपालकों से विस्तृत चर्चा की।

साथ ही उन्होंने शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर किसानों की सुविधा के लिए कृषकों एवं मत्स्य पालकों हेतु क्रेडिट कार्ड शिविर, महिला समूह द्वारा विभिन्न सामग्रियों का प्रदर्शन, मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालकों को जाल, आईसबाॅक्स एवं सीफेक्स, उद्यानिकी विभाग द्वारा फलदार पौध एवं कृषि विभाग द्वारा धान, उड़द, रागी, मक्का आदि बीज का वितरण तथा पशुधन विभाग द्वारा पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!