हरेली त्यौहार से शुरू होगी गौधन योजना, गोबर की होगी खरीदी : महापौर


बिलासपुर. छत्तीसगढ़ शासन के महत्वकांक्षी योजना गौधन योजनातंर्गत नगर निगम बिलासपुर के गोठान में महापौर रामशरण यादव ने निगम अधिकारियों के साथ स्व सहायता समूहों के महिलाओं से चर्चा की। इस दौरान महापौर यादव ने बताया कि 20 जुलाई यानी हरेली  त्यौहार के उपलक्ष्य पर गौधन योजना का शुभारंभ किया जाना है। जिसमें दीनदयाल अन्त्योदय योजना , राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, नगर पालिक निगम बिलासपुर के अंतर्गत गठित स्व सहायता समूहों के महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने हेतु उन्हें इस योजना से जोडा जाएगा, जिसमे समूह द्वारा गोबर खरीदी, खाद बनाना, गोबर से दिया, फिनाईल निर्माण करना आदि कार्य कराया जाएगा। इस दौरान निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे, अपर आयुक्त राकेश जायसवाल, स्वास्थ्य अधिकारी ओंकार शर्मा, सहायक अभियंता एस.के. मानिक, मिशन प्रबंधक  माया शुक्ला,  जी. पदमावती , महेश नामदेव एवं स्व सहायता समूह की महिलाये उपस्थित थे।

पहली सरकार जो परम्पराओ को सहेजने गौधन योजना लाई
महापौर रामशरण यादव ने स्व सहायता समूह के महिलाओं को बताया कि कांग्रेस सरकार परम्परा और संस्कृतियों को सहेजने वाली सरकार हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहली सरकार हैं जो गायो के संरक्षण के बारे में सोच गोबर और गोमूत्र का बेहतर उपयोग हो सके इस लिए गौधन योजना का आरंभ कर इसकी खरीदी की जाएगी और विभिन्न प्रकार के वस्तुओं का निर्माण कराया जाएगा।

सोमवार से शुरू होगा प्रशिक्षण
गौधन योजना का आरंभ करने के साथ ही मोपका स्थित बिलासा डेयरी गोठान में स्व सहायता समूह के महिलाओं को गाय के गोबर से दीये और गोमूत्र से फिनायल के साथ ही अन्य उत्पाद बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!