Lockdown के दौरान भारत में 50% तक कम हुआ प्रदूषण, यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने जारी की तस्वीरें

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के चलते एक तरफ जहां हजारों लोगों की जानें जा चुकी हैं वहीं दूसरी तरफ इसके चलते लगे लॉकडाउन ने कई जानें बचाई हैं. देशव्यापी लॉकडाउन होने से न सिर्फ कोरोना के मामलों में कमी आई है बल्कि देश के बड़े शहरों में पिछले साल के मुकाबले 40 से 50% तक प्रदूषण में भी गिरावट देखने को मिली है.
CPCB की रिपोर्ट के बाद अब यूरोपियन सैटेलाइट सिस्टम ने तस्वीरें जारी की हैं. तस्वीरों में पिछले साल और इस साल जनवरी से अप्रैल के बीच प्रदूषण के स्तर को दिखाया गया है. यूरोपियन स्पेस एजेंसी द्वारा ली गई इन सैटेलाइट तस्वीरों में साल 2019 में 25 मार्च से 20 अप्रैल के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में पीले और लाल रंग से नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड का स्तर दिखाया गया है.
वहीं दूसरी तस्वीर में इस साल यानी 2020 में 25 मार्च से 20 अप्रैल तक पीले लाल रंग से दिखाया गया प्रदूषण का स्तर पिछले साल की तुलना में लगभग आधा नजर आ रहा है. खास तौर पर दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में प्रदूषण में इस साल 40 से 50% तक कमी देखने को मिली है.

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के इस समय को सरकार आने वाले समय में रिसर्च के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है. सरकार इस बात पर रिसर्च कर सकती है कि जब देश या राज्यों में प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा तो किन गतिविधियों को रोक कर प्रदूषण कम किया जा सकता है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रदूषण की वजह से दुनियाभर में हर साल 70 लाख लोगों की मौत होती है. देश की राजधानी दिल्ली विश्व के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है. ऐसे में लॉकडाउन ने दिल्ली वालों को कोरोना से तो बचाया ही साथ में प्रदूषण से भी राहत दी है.

