कोरोना काल के बीच शहर में आकार लेने लगा मां दुर्गा के पंडाल
तैयारी में जुटी सार्वजनिक समितियां समितियां
बिलासपुर। कोरोना काल के दौर में शहरवासी इस बात को लेकर चिंतित थे कि इस वर्ष सार्वजनिक समितियों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान होंगी की नहीं? प्रशासन से आदेश जारी होते ही सार्वजनिक समितियों ने दुर्गा उत्सव की तैयारी की जा रही है। जगह-जगह पंडाल सजाये जा रहे हैं। सामाजिक दूरी बनाये की भी व्यवस्था समितियों द्वारा की जा रही है। आस्था के इस पर्व को शहर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस पहला मौका है कि समितियों के सामने प्रशासन के आदेश की चुनौतियां है इसके बाद भी समितियों द्वारा सुरक्षा मापदंड को देखते ही तैयारी की जा रही है। जूना बिलासपुर की समितियों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। करबला, टिकरापारा, शिवटाकिज चौक, कतियापारा, देवांगन मोहल्ला, केंवटपारा के समितियों ने रसीद का भी प्रकाशन करा लिया है।
सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति करवाया रसीद का प्रकाशन
कोराना काल में जूनाबिलासपुर सावधर्मशाला के पास स्थित सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने रसीद का प्रकाशन भी करवा लिया है। जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समिति द्वारा इस वर्ष पुत्री शाला स्कूल में मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान की जायेगी जिसकी तैयारी कर ली गई है। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष हेमंत सिंह परिहार, सचिन अग्रवाल, लक्ष्मी यादव, मनीष यादव, सुभाष अग्रवाल, अमन सिंह ठाकुर, नितीन सिंह परिहार, लव गुप्ता, जीवेश परिहार, अनिकेत सिंह परिहार, आदित्य मिश्रा, तुलसी नामदेव, छोटा नामदेव आदि कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं।