कला को बढ़ावा देने शालाओं में आयोजित होंगे कला उत्सव 1 अक्टूबर से

बिलासपुर. भारत सरकार, मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा हाई एवं हायर सेकण्डरी विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानने पोषित करने एवं शिक्षा में कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कला उत्सव 2019-20 का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव संगीत (कण्ठ) एकल प्रस्तुति, संगीत (वाद्य वादन)-एकल प्रस्तुति, नृत्य एकल प्रस्तुति एवं चित्रकला विधाओं में आयोजित की जाएगी।
     कला उत्सव विकासखण्ड, जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय चार स्तरों में आयोजित होगी। विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक विकासखण्ड में संचालित शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं भाग ले सकते हैं। प्रत्येक विधा छात्र एवं छात्रा दोनों वर्गो के लिए पृथक-पृथक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक विधा में विद्यालयों से चयनित एंक छात्र एवं एक छात्रा विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विकासखण्ड से प्रत्येक विधा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त एक छात्र एवं एक छात्रा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला स्तरीय कला उत्सव में प्रत्येक विकासखंड से आठ प्रतिभागी शामिल होंगे। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता एक अक्टूबर को आयोजित होगी और इसमें चयनित छात्र-छात्राएं अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में शामिल होंगे।
 कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विद्यालयों को नोडल बनाया गया है। जिसमें जिला स्तरीय नोडल अधिकारी प्राचार्य शास.म.ल.बा.क.उ.मा.वि.बिलासपुर मो.नं. 9827482941 होगें। इसी प्रकार विकासखण्ड बिल्हा के लिए प्राचार्य शास.क.उ.मा.वि. सरकंडा मो.नं. 9752319500, विकास खण्ड गोैरेला के नोडल अधिकारी प्राचार्य शास.उ.मा.वि. सेमरा मो.नं. 9179986255 तथा विकासखंड कोटा के लिए नोडल अधिकारी प्राचार्य शा.क.मा.वि. कोटा मो.नं. 7898916611 इसी तरह विकासखण्ड मरवाही के लिए प्राचार्य शा.क.मा.वि. मरवाही मो.नं. 9977559807 तथा विकासखण्ड मस्तूरी के लिए नोडल अधिकारी प्राचार्य शा.क.मा.वि. मस्तूरी के मो.नं. 9827182554 विकासखण्ड पेण्ड्रा  लिए नोडल अधिकारी प्राचार्य शा.क.मा.वि. पेण्ड्रा मो.नं. 9424173293 एवं विकासखंड तखतपुर के लिए  प्राचार्य शा.क.मा.वि. तखतपुर मो.नं. 9893568400 नोडल अधिकारी होंगे। सभी शा., अशासकीय, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्य. शाला के प्राचायों को निर्देशित किया गया है कि अपने संबंधित विकासखण्ड के नोडल अधिकारी से संपर्क कर कला उत्सव के कार्यक्रम में अपने विद्यालय की सहभागिता सुनिश्चित करें।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!