द्रोणा महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अशोक पाण्डेय का राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने किया सम्मान
बिलासपुर. द्रोणा महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ अशोक पाण्डेय को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन कार्यक्रम में पुरुष्कार से सम्मनित किया गया, यह पुरुष्कार महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ अशोक पाण्डेय को मुख्य अतिथि डॉ अनिल कुमार ने प्रदान किया| नई दिल्ली स्थित पांच सितारा होटल ब्लू कौशाम्बी में पुरुष्कार सम्मान समारोह “राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन समारोह” 20 मार्च 2021 को आयोजित किया गया, कार्यक्रम में मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष और संरक्षक के अग्रणी रूप में अपने अनमोल विचार एवं चर्चाये की| अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य कोविड के इस विकट काल में मानव के अधिकारों को सामजिक मापदंडो के अनुरूप हर जरूरतमंद आमजन मानस तक मानव के मुलभुत अधिकारों, सम्मान के प्रति जागरूकता प्रसारित करना है| मानवाधिकार कार्यशाला में सेशन चेयर्स के रूप में सुप्रीम कौर्ट ऑफ़ इंडिया एनसीएलटी एवं एन सी एल ए टी नई दिल्ली अधिवक्ता जयप्रकाश बी सोमानी, डॉ एन डी माथुर मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर, डॉ किरण राज, अमृता एस दुदिया माइंड कोच एवं इनस्पीरेशनल स्पीकर, यूथ एक्तीविस्ट ग्लोबल कोच डॉ नयन प्रकाश गाँधी आदि मानवधिकार सामाजिक उपादेयता, कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी आदि पर देश के प्रगति एवं सतत विकास एवं मानवाधिकार के विभिन्न पहलुओ पर विस्तृत प्रशिक्षण दिए| राज्यमंत्री उत्तरप्रदेश सरकार ठाकुर रघुराज सिंह श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री के द्वारा एन.एच.आर.ओ. के राज्य के उपाध्यक्ष डॉ अशोक पाण्डेय को सम्मनित किया गया| यह सम्मान उनको नॅशनल ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के द्वारा दिल्ली के रेडिसन ब्लू फाइव स्टार होटल में आयोजित कार्यशाला के द्वारा किया गया है| यह बताते चले कि अशोक पाण्डेय के द्वारा राज्य के कोने-कोने में लोगो को मानव अधिकार के प्रति जागरूक करते रहे है, वही मानवाधिकार का हनन को रोकने के लिए वह लगातार प्रयासरत रहते है इसको लेकर संगठन के युवा भी उन्हें अपना आदर्श मानते है| कार्यक्रम में सभी गणमान्य अतिथि के रूप में डॉ थानेश्वर प्रसाद शर्मा (रिकी ग्रैंड मास्टर), श्रीमती मीनू पाण्डेय (प्राचार्य द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल), डॉ मनीष तिवारी, डॉ एम.एस.भारती, आनंद मिश्रा, पराकुश मिश्रा व तिहाड़ जेल के प्रमुख अधिकारी संजय गुप्ता एवं शिला शर्मा (सोशल वर्क) उपस्थित थे|