मेयर ने लिया छठघाट सफाई का जायजा,छठ महा पर्व को देखते हुए दिए निर्देश

बिलासपुर. छठ महा पर्व को देखते हुए मेयर श्री किशोर राय ने बुधवार की सुबह छठघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई सहित प्रकाश व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।छठघाट पर छठ महा पर्व की तैयारी जोरो से शुरू हो गयी है। इसे देखते हुए मेयर किशोर राय ने छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट के अंतिम छोर तक मुआयना किया और घाट सहित सम्पूर्ण परिसर की सफाई के निर्देश दिए। इसी तरह घाट प्रवेश द्वार से लेकर मंच तक समुचित प्रकाश व्यवस्था रखने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान पाटलिपुत्र विकास समिति की सदस्यों से भी मेयर श्री किशोर राय ने चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने समिति की सभी मांग पर सकारात्मक कार्यवाही करने की बात कही। मेयर श्री किशोर राय ने कहा कि बिलासपुर का छठ महा पर्व पूरे प्रदेश में ख्यातिलब्ध है। यहां भव्य रूप से छठ महा पर्व मनाया जाता है। इसलिए पर्व में शामिल होने वाले शहर के हर एक नागरिकों की सुविधाओं का निगम प्रशासन द्वारा ध्यान रखा जाएगा। साफ-सफाई, पेय जल और प्रकाश व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि छठ मइया के आशीर्वाद और पाटलिपुत्र विकास समिति के सदस्यों के अथक प्रयास से ही यहां छठघाट का विकास हुआ है। छठघाट के सौन्दर्यीकरण और विकास के लिए निगम प्रशासन द्वारा हमेशा सकारात्मक प्रयास किया जाएगा।