May 7, 2024

बिल्हा जनपद उपाध्यक्ष की सक्रियता सफल, सिंघरी धान खरीदी उपकेंद्र चालू हुआ

बिलासपुर. भाजपा नेता और जनपद पंचायत बिल्हा के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह की सक्रियता के फलस्वरूप जिला प्रशासन को सिंघरी धान खरीदी उप केंद्र जिसे अचानक बंद कर दिया गया था आज  से पुनःचालू कर दिया गया है ।जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने आज इस खरीदी केंद्र का उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि सिंघरी धान खरीदी केंद्र को बिना किसी सूचना के इस साल बंद कर दिया गया जिसके चलते किसानों को अपना धान बेचने 7 किलोमीटर दूर जाना पड़ सकता था ।शासन प्रशासन के इस अनावश्यक निर्णय के को देखते हुए प्रभावित किसानों और जिला सहकारी जनपद पंचायत बिल्हा  के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह के नेतृत्व में तत्काल सक्रिय होकर शासन प्रशासन के निर्णय का विरोध किया गया और 13 दिसंबर को बिलासपुर रतनपुर रोड पर चक्का जाम करने की चेतावनी नाराज किसानों ने दी। बिल्हा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम सिंघरी लखराम खरीदी केंद्र का उप केंद्र है इस केंद्र को बंद करने के निर्णय का विरोध करते हुए बिल्हा जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह और सरपंच विश्वनाथ साहू ने कलेक्टर को शिकायत करते हुए अवगत कराया था कि वर्ष 2013 से सिंघरी में धान की खरीदी की जा रही थी ।इस बार राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर 1 दिसंबर से धान खरीदी के आदेश के बाद सिंघरी धान खरीदी उप केंद्र को अचानक बिना किसी सूचना के बंद कर दिया गया जिससे खरीदी केंद्र सिंघरी के साथ ही मदनपुर ,भरवाडीह, खैरखुंडी आदि गांव के किसानों की जो धान खरीदी होती है उन किसानों को अपने धान बेचने के लिए 7 किलोमीटर दूर जाना पड़ सकता है। इस खरीदी उप केंद्र में लगभग 950 पंजीकृत किसान है  लखराम खरीदी केंद्र में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण ग्राम पंचायत में सिंघरी में धान खरीदी के लिए उप केंद्र बनाने हेतु 4 एकड़ जमीन उपलब्ध कराया था। प्रभावित किसानों का विरोध जारी था तो उधर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी केंद्र तो लखराम ही है जहां धान की खरीदी होती है लेकिन समिति ने बिना किसी सूचना के सिंघ री में उपकेंद्र बना दिया था ।इस बार समिति ने सिंघ री केंद्र को बंद कर एक ही जगह धान खरीदी करने का निर्णय लिया है। प्रभावित किसानों और सरपंच तथा बिल्हा जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने किसानों की नाराजगी से प्रशासन को अवगत कराते हुए चेतावनी दी थी कि 13 दिसंबर को बिलासपुर रतनपुर  रोड पर सारे प्रभावित किसान चक्का जाम आंदोलन करेंगे ।इस चेतावनी का यह असर पड़ा कि जिला प्रशासन ने सिंघरी में धान खरीदी उप केंद्र को यथावत रखते हुए वहां धान खरीदी आज से  शुरू कर दी है ।उप केंद्र का उद्घाटन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सिंधी प्रीमियर लीग क्रिकेट का आयोजन 19 से
Next post कॉम्बिग गस्त दौरान बिलासपुर पुलिस की कार्यवाही
error: Content is protected !!