धोखाधड़ी के मामले में अभिनेता धर्मेंद्र को दिल्ली की अदालत ने किया तलब
नई दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने गरम धरम ढाबा फ्रेंचाइजी से संबंधित धोखाधड़ी के एक मामले में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र और दो अन्य को तलब किया है। शिकायतकर्ता के वकील ने यह जानकारी दी। वकील डी डी पांडे ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट यशदीप चहल ने दिल्ली के व्यवसायी सुशील कुमार की शिकायत पर 89 वर्षीय इन अभिनेता के खिलाफ यह आदेश पारित किया। सुशील कुमार ने आरोप लगाया था कि उन्हें फ्रेंचाइजी में निवेश का प्रलोभन दिया गया था। न्यायाधीश ने पांच दिसंबर को पारित आदेश में कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्य प्रथम दृष्टया संकेत देते हैं कि आरोपी व्यक्तियों ने अपनी साझा मंशा के तहत शिकायतकर्ता को निवेश के लिए प्रेरित किया। अदालत ने कहा कि साक्ष्यों से धोखाधड़ी के अपराध का खुलासा होता है। न्यायाधीश ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का मामला प्रतीत होता है। न्यायाधीश ने आरोपियों को 20 फरवरी को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया।
न्यायाधीश ने कहा कि रिकॉर्ड में मौजूद दस्तावेज गरम धरम ढाबा से संबंधित हैं और आशय पत्र पर उक्त रेस्तरां का ‘लोगो’ भी लगा हुआ है। अदालत ने कहा कि यह स्पष्ट है कि पक्षों के बीच लेन-देन गरम धरम ढाबा से संबंधित है और आरोपी धरम सिंह देओल (धर्मेंद्र) की ओर से सह-आरोपी द्वारा यह लेन-देन किया जा रहा था। दिया।
More Stories
मुंबई में सैफ अली खान पर घर घुसकर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती
मुंबई : अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर बुधवार देर रात एक हमलावर ने उन पर चाकू से...
उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास… सिर्फ 3 दिनों में 100 करोड़ की मेगा हिट देने वाली 2025 की पहली आउटसाइडर अभिनेत्री बनीं
भारत की सबसे कम उम्र की सुपरस्टार और आइकन, उर्वशी रौतेला के लिए उल्लेखनीय खबर यह है कि वह सिर्फ...
गोदरेज इंटीरियो ने भारत के सबसे बड़े वेयरहाउस स्केचर्स के लिए अत्याधुनिक ऑफिस और एमेनिटी ब्लॉक पूरा किया
मुंबई: भारत के प्रमुख होम और ऑफिस फर्नीचर ब्रांड्स में से एक और गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप की कंपनी गोदरेज एंड बॉयस...
उर्वशी रौतेला के बारे में कुछ भी कहने पर पत्नी मुझे तलाक दे देगी-नागा वामसी
मुंबई /अनिल बेदाग : ग्लोबल इंडियन सुपरस्टार उर्वशी रौतेला और नंदमुरी बालकृष्ण की 430 करोड़ की विशाल परियोजना उर्फ 'डाकू...
अबीर खान की डेब्यू फिल्म ‘मिशन ग्रे हाउस’ का ट्रेलर लॉन्च
एक्ट्रेस निहत खान निभाएंगी अहम भूमिका मुंबई/अनिल बेदाग. सस्पेंस और थ्रिलर शैली ने हमेशा से बॉलीवुड दर्शकों को आकर्षित किया...
सोनू सूद-जैकलीन फर्नांडिस की मलाड मस्ती में धमाकेदार एंट्री
राशा थडानी और अमन देवगन ने भी जमाया रंग मुंबई/अनिल बेदाग : सोनू सूद, जैकलीन फर्नांडिस, राशा थडानी, अमन देवगन...