May 19, 2024

फाईटर्स आरक्षक के लिए जिले में स्वीकृत 300 पदोें पर नियुक्ति

नारायणपुर. जिला नारायणपुर में बस्तर फाईटर विशेष बल अंतर्गत फाईटर्स आरक्षक के लिए जिले मे स्वीकृत 300 पदोें पर नियुक्ति के लिए पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जगदलपुर के कार्यालयीन पत्र क्रमांक पुमनि/बस्तर/स्था/489/2022दिनांक 28.03.2022 के अनुसार पूर्व निर्धारित समय-सारणी में संशोधन किया गया है।
भर्ती प्रक्रिया निम्नानुसार आयोजित होंगी 
1. प्रमाण पत्रों की जांच, शारीरिक मापतौल एवं शारीरिक प्रवीणता संबंधी कार्यक्रम दिनांक 09.05.2022 से 21.05.2022 तक
2. लिखित परीक्षा कार्यक्रम दिनांक 05.06.2022
प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक (2घण्टे)
3. लिखित परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन  दिनाँक 15.06.2022 तक
4. साक्षात्कार की तिथि दिनांक 24.06.2022 से 30.06.2022 तक
5. चयन सूची रेंज पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, को अनुमोदन हेतु भेजने की तिथि दिनांक 08.07.2022 तक
6. अंतिम चयन सूची का प्रकाशन दिनांक 15.07.2022 तक
नोट:- अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के दौरान वर्तमान में कोरोना (Covid-19) महामारी  संक्रमण को ध्यान में रखते हुये दस्तावेज जांच (मूल प्रमाण पत्र), शारीरिक मापतौल, शारीरिक दक्षता  परीक्षा, लिखित  परीक्षा एवं साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शासन/प्रशासन द्वारा जारी निर्देशानुसार मास्क एवं सेनेटाईजर लेकर परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर बिलासपुर के कांग्रेस नेताओं ने खैरागढ़ में मोर्चा संभाला
Next post बीईओ ने किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण
error: Content is protected !!