एयू के प्रभारी कुलपति को बीच सडक़ पिटा, दो आरोपियों को जेल

 

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति तरनीश गौतम के साथ बीच सडक़ मारपीट और गाली-गलौज करने वाले दो बदमाश आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा 296, 351(3), 3(5) कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। साथ ही फार्च्यूनर कार भी जब्त कर ली है। कोनी पुलिस ने बताया कि 23 अप्रैल की सुबह 9 बजे कुलपति तरनीश गौतम ड्राइवर न होने के कारण अपनी निजी कार से घर से विश्वविद्यालय जा रहे थे। स्वस्तिक अस्पताल के पास फार्च्यूनर वाहन क्रमांक सीजी 10 एटी 0017 के चालक और उसके साथी ने ओवरटेक करने को लेकर उनसे विवाद किया। इसके बाद उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। घटना के तुरंत बाद कुलपति ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। आरटीओ कार्यालय से कार मालिक के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, जिससे पता चला कि वाहन स्वामी मस्तुरी, बिलासपुर का है। वाहन स्वामी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह घटना उसके साले द्वारा की गई थी। आरोपी लाखन सिंह (32 वर्ष) और जयप्रकाश राठौर (29 वर्ष) के रूप में हुई है, दोनों भदौरा, थाना मस्तुरी के निवासी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। आरोपियों के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!