May 11, 2024

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया पर्यावरण दिवस

बिलासपुर. भारतीय मजदूर संघ 28अगस्त को राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के रूप में मनाता है। इस अवसर पर जिला बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, गोष्ठी, रैली आदि के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरण किया गया। जिला बिलासपुर में मुख्य कार्यक्रम राज्य कर्मचारी संघ कार्यालय में गोष्ठी उपरांत भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ एवं पूर्व अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल छत्तीसगढ़ प्रदेश श्री एस एन तिवारी जी ने झंडा दिखाकर जिला के कार्यकर्ताओं के पर्यावरण संदेश यात्रा को रवाना किया। उपरोक्त संदेश यात्रा में सभी प्रमुख चौक चौराहों पर पर्यावरण संदेश लिखे थैलों का वितरण किया गया,प्रेस क्लब बिलासपुर, सिटी कोतवाली बिलासपुर में भी थैला भेंट करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने अभियान चलाने की मांग की। उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ पर्यावरण मंच के प्रदेश संयोजक औरबिलासपुर जिला भारतीय मजदूर संघ के प्रभारी शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि कार्यक्रम सफल बनाने में जिला अध्यक्ष शंकर मेश्राम, जिला मंत्री संजय तिवारी, पर्यावरण मंच के जिला संयोजक राजेन्द्र सिंह, जिला सह संयोजक नागेन्द्र शर्मा, राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सर्वेश तिवारी, रेलवे जोनल महामंत्री सुरेश पटेल, मंडल अध्यक्ष प्रमोद नगाईच, वरिष्ठ कार्यकर्ता गण दिनेश तिवारी,बी एस यादव, विवेक पांडेय, रुपेश यादव, आकाश, कछवाहा, मोहन गुप्ता, शैलेश यादव, नूतन वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन रेलवे क्षेत्र के पटेल भवन में वृक्षारोपण और रेलवे क्षेत्र में थैला वितरण के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आरंभ है, प्रचंड
Next post पीईटी-पीएमटी प्रवेश परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग, आवेदन 5 सितम्बर तक
error: Content is protected !!