बिलासपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा एक करोड़ का गांजा

 

बिलासपुर.  पुलिस को सूचना मिला कि मारुति अर्टिगा कार क्र. CG 04QD 7255 में अवैध रूप से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा कटघोरा की ओर से मरवाही के रास्ते मध्यप्रदेश ले जा रहे है, कि सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा उक्त संबंध में श्रीमान उमनि व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह (भा.पु.से.),  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मधुलिका सिंह एवं सीएसपी सिविललाइन निमितेश परिहार,अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देशन पर रेड कार्यवाही करने टीम नेशनल हाईवे नवापारा चौक भेडी मुंडा के पास रवाना हुई थी, कि कटघोरा की ओर से आ रही अर्टिगा कार क्र. CG 04QD 7255 को चेक करने पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा 245 किलोग्राम कीमती 1 करोड़ 22 लाख रुपए व गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन अर्टिगा को आरोपी अमित कुमार केवट निवासी भुतही टोला बुढार से जप्त कर , उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन, निरी. अनिल अग्रवाल, accu प्रभारी निरी. गोपाल सतपथी, उपनिरी. विष्णु यादव, उप निरी.कमलेश बंजारे, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली एवं अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!