May 4, 2026
हाई-वोल्टेज चुनाव के परिणामों में भाजपा ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के लिए आज मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। 294 सीटों पर हुए इस हाई-वोल्टेज चुनाव के परिणामों पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। मतगणना 293 सीटों पर हो रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर दिया है। भाजपा 177 व तृणमूल कांग्रेस 109 सीट पर आगे चल रही है।
मतगणना के मद्देनजर राजधानी कोलकाता सहित कई संवेदनशील काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। भवानीपुर स्थित साखावत मेमोरियल स्कूल काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, नेताजी इंडोर स्टेडियम और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।


