May 6, 2024

भाजपा नेताओ को पीएम के दीर्घायु होने लिए महामृत्युंजय जाप और स्वयं के लिए सद्बुद्धि यज्ञ करना चाहिए

रायपुर. भाजपा के महामृत्युंजय जाप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं को प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने के लिए महामृत्युंजय जाप के साथ स्वयं के लिए सद्बुद्धि यज्ञ हवन भी करना चाहिए जिसे भाजपा नेताओं के कुंठित मन मस्तिष्क में घर बना चुके वैचारिक दरिद्रता का नाश हो सके। भाजपा नेताओं के दिमागी हालत ठीक हो सके एवं उनके मन से वैमनस्यता का जहर नष्ट हो सके। भाजपा नेताओ को सामाजिक समरसता को तोड़कर धर्म से धर्म को लड़ा कर राजनीति करने की दूषित सोच का त्याग करना चाहिए। कांग्रेस सहित पूरा देश प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, सुरक्षित एवं दीर्घायु होने की कामना कर रहा हैं। प्रधानमंत्री कोई दल का नहीं होता है वो देश का होता है उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। ठीक उसी तरह भी मुख्यमंत्री भी किसी दल विशेष का नही होता है। भाजपा नेता पंजाब में प्रधानमंत्री के जान को खतरा बताकर देश की सुरक्षा व्यवस्था के उपर प्रश्न चिन्ह लगा रहे है। प्रधानमंत्री देश के किसी भी कोने में सुरक्षा पुख्ता होने के बाद ही जाते है। ऐसे में भाजपा सुरक्षा पर सवाल खड़े कर अपने ही केन्द्र सरकार को सवालिये घेरे में खड़ा कर रही है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को फैल बता रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री के आड़ में छुपकर ओछी राजनीति कर रही है असल मायने में तो यह है कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का संकेत मिल रहा है। भाजपा मोदी सरकार के 7 साल के विफलताओं का जवाब देने से बच रही है। पांच राज्यों की जनता पूछ रही है तीन काला कृषि कानून के चलते 700 किसानों की शहादत हुई है उनको मुआवजा कब मिलेगा? उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में मोदी सरकार के मंत्री के पुत्र के द्वारा अपनी गाड़ी से कुचलकर किसानों का नरसंहार किया उस मंत्री को कब बर्खास्त करेंगे? पेट्रोल डीजल में लगाई गई बेतहाशा एक्साइज ड्यूटी कब यूपीए सरकार के माफिक होगी? रसोई गैस के बढ़े दाम कब कम होंगे? दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष कब मिलेगा? 15 लाख रुपए खाते में कब आएंगे? 2022 आ गया लेकिन किसानों की आमदनी दुगनी क्यो नहीं हुई? किसानों को समर्थन मूल्य की गारंटी कानून कब मिलेगा? देश की आर्थिक हालात कब सुधरेंगे? चीन भारतीय भूमि से कब हटेगा? इन सवालों के जवाब देने से बचने के लिए भाजपा नेता अपने प्रोपोगंडा टीम के साथ मिलकर ओछी राजनीति कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि दुर्भाग्य बात है 7 साल से केंद्र में सरकार के बाद भाजपा के पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है सिर्फ जुमलेबाजी और झूठ के अलावा पूर्व के यूपीए सरकार के दौरान शुरू की हुई परियोजनाओं का ही फीता काटते काटते मोदी सरकार के 7 साल बीत गए हैं। इन 7 सालों में मोदी सरकार ने जनता से किए वादों को एक अक्षर भी पूरा नहीं किया है। ऐसे में भाजपा की राज्य सरकारो की असफलताएं और मोदी सरकार की नाकामी पांच राज्यों के चुनाव में हार का सबसे बड़ा कारण बनेगा। भाजपा इस प्रकार से ओछी राजनीति कर जनता का ध्यान भटका ना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पत्थर में बदल रहा इस आदमी का शरीर, अजीबोगरीब बीमारी से हुई ऐसी हालत
Next post कोविड-19 महामारी से बचाव रोकथाम एवं नियंत्रण कार्य हेतु जिले में इन्सीडेंट कमाण्डर्स नियुक्त
error: Content is protected !!