बिलासपुर. कोविड महामारी से बचाव एवं रोकथाम हेतु कोविड टीकाकरण एकमात्र उपाय है। जिस हेतु शासन से प्राप्त निर्देशानुसार 15 से 17 वर्ष के आयु वर्ग, 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों को कोविड टीका एवं पात्र व्यक्तियों को प्रीकॉशनरी डोज लगाना अनिवार्य है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रमोद महाजन
बिलासपुर/अनीश गंधर्व. नगर निगम के जल विभाग में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों ने नियमितिकरण करने की मांग लेकर कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। इन कर्मचारियों ने बताया कि अगर हमारी मांगों पर गौर नही किया गया आगामी दिनों में उग्र आंदोलन आंदोलन भी करेंगे। जल विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने कहा कि
बिलासपुर/अनीश गंधर्व. कोरोना गाइड लाइन के चक्कर में निजी लाइब्रेरी के संचालकों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्हे आर्थिक संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। कलेक्टर कार्यालय में भी उनकी समस्याओं पर गौर नहीं किया जा रहा है। इन निजी लाइब्रेरी संचालकों का कहना है कि सरकारी दफ्तरों में एक तिहाई
49 सहकारी संस्थाओं के परिसमापन हेतु सूचना जारी : उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं बिलासपुर द्वारा जिले के 49 पंजीकृत सहकारी समितियों के परिसमापन हेतु सूचना जारी की गई है। राज्य सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 एवं नियम 1962 के उपनियम 57 के तहत परिसमापन की कार्य हेतु सर्वसाधारण के लिए सूचना प्रकाशित की जाती है। सहकारी
बिलासपुर. वार्ड क्र. 29 संजय गांधी नगर के नव निर्वाचित पार्षद शेख असलम द्वारा आज कलेक्टोरेट सभागृह मंथन में शपथ ग्रहण किया गया। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने उन्हें सत्यनिष्ठा से अपने पद पर कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव, छ.ग. पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, बिलासपुर विधायक शैलेष
बिलासपुर. भूपेश बघेल सरकार की अति महत्वपूर्ण गौठान योजना को संवारने और आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार ही नही बल्कि सन्गठन की भी है और इसी सोच को ध्यान में रखकर जिला किसान कांग्रेस बिलासपुर के अध्यक्ष सन्दीप शुक्ला द्वारा कोटा विधानसभा के दाल सागर ग्राम पंचायत के कुपाबाँधा ग्राम के गौठान का चयन
अधिकारी कर्मचारी लेंगे निष्पक्ष मताधिकार की शपथ : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 25 जनवरी को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। निर्देशानुसार अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखते हुए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मताधिकार के प्रयोग की शपथ ली जाएगी।
बिलासपुर.कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज शहर में चल रहे कार्याे का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने नेशनल हाईवेे क्रं 49 गुरूनानक चौक से जगमल चौक तक फोरलेन सड़क चौड़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कार्य की धीमी गति पर गहरी नाराजगी जतायी। मौके पर नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के बीच समन्वय
कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस : इस वर्ष गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 को गरिमामय तरीके आयोजित किया जाएगा। किंतु कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरती जायेगी। भारत सरकार गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के कोविड-19 से बचाव हेतु जारी सभी निर्देशों का
बिलासपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली कोरबा-कोचुवेली एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 22647 कोरबा-कोचुवेली एक्सप्रेस में दिनांक 19 जनवरी 2022 को उपलब्ध रहेगी |
बिलासपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत निगौरा-जैतहरी-छुलहा सेक्शन में तीसरीलाइन कनेक्टीविटी का कार्य दिनांक 23 जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2022 तक किया जायेगा। इस कार्य के
बिलासपुर. टाकेश्वर पाटले ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मेरे विरूद्ध जांच की मांग की है, प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अभय नारायण राय ने कहा कि टाकेश्वर पाटले का आरोप समझ से परे है, मेरी राजनीतिक चरित्र हत्या का प्रयास है, मैं टाकेश्वर पाटले को विजय केशरवानी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव बनाये जाने
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल नगर वृत्त बिलासपुर के लिंक रोड़ जोन के निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने कार्यालय के बाहर स्थापित 200 केव्हीए के ट्रांसफार्मर में लाईटिंग एरेस्टर एवं फैसिंग लगाने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो। श्री पटेल
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ कप ओपन स्टेट कराते चैम्पियनशीप का आयोजन 30 दिसम्बर से 31 दिसंबर तक कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई में आयोजित हुआ। उक्त प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले के 18 खिलाड़ियों ने कोच खेत्रो महानंद एवं मैनेजर प्रतीक सोनी के नेतृत्व में भाग लिया। जिसमें आराधना यादव, महफूज अली, अंश मौर्य, उदय नारायण, ऐश्वर्या
बिलासपुर. विधानसभा एनएसयूआई अध्यक्ष विकास ठाकुर के नेतृत्व में जोरों से नारेबाजी करते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया।बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष विकास सिंह ठाकुर ने कहा कि उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पर षडयंत्र कर एफआईआर कराया गया है,चूंकि भूपेश बघेल जी द्वारा
बिलासपुर. प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने से पहले छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं को 25 सो रुपए बेरोजगारी भत्ता समेत नई नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन प्रदेश सरकार का वादा झूठा निकला यह कहकर आज भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कियाl वादा खिलाफी का आरोप लगाते
बिलासपुर. शहर से 8 किलोमीटर में ग्राम बैमा-नगोई में स्थापित माँ महामाया देवी मंदिर है जहाँ माह के में पड़ने वाली सभी पुर्णिमा को माँ महामाया परिसर में कन्या पूजन किया जाता है एवं कन्याओं को भोजन कराया जाता है। समिति के साथ मिलकर शांता फाउंडेशन बिलासपुर के द्वारा पुर्णिमा एवं छेरछेरा के शुभ अवसर
बिलासपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आयोजित जोनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के प्रतिनिधि विधायक शैलेष पांडेय पांडेय शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन कोरोना काल में बहुत अच्छा कार्य की है, प्रवासी श्रमिक मजदूरों की सकुशल वापसी और भोजन व्यवस्था सहित कोविड टेस्ट के कार्य सराहनीय
बिलासपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत सक्ती-झाराडीह स्टेशनों के मध्य किमी 634/26-28 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 321 (सोंठी फाटक) को दिनांक 20 जनवरी 2022 रात 10 बजे से दिनांक 21 जनवरी 2022 सुबह 10 बजे तक तथा 22 जनवरी 2022 रात 10 बजे से दिनांक 23 जनवरी
बिलासपुर. विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दशरथ सिंह पिता स्वर्गीय जगदीश सिंह निवासी भवानी नगर सिरगिट्टी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 30 /12/ 2021 को रात्रि के समय प्रार्थी का बेटा बबलू सिंह उर्फ नीलोत्पल सिंह घर आकर प्रार्थी को बताया कि शिव प्रकाश उर्फ दीपू मिश्रा उसके