डैम में तेज आंधी से पलटा पर्यटकों से भरा क्रूज, 4 लोगों की मौत; 15 रेस्क्यू

 

जबलपुर. अचानक आई आंधी के कारण 29 लोगों को लेकर जा रहा एक क्रूज बरगी बांध में पलट गया। इस दौरान 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य को बचा लिया गया। बरगी शहर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अंजुल मिश्रा ने बताया कि बरगी बांध में क्रूज के लिए कुल 29 टिकट जारी किए गए थे। 10 लोग अब भी लापता हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बरगी बांध का निर्माण जबलपुर जिले में नर्मदा नदी पर किया गया है। लापता लोगों की तलाश में अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। जबलपुर के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!