शहर के सबसे बड़े रक्तदान शिविर की तैयारियों का प्रचार-प्रसार शुरु

 

बिलासपुर. शहर में आयोजित होने वाले सबसे बड़े वार्षिक रक्तदान शिविर की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत पोस्टर विमोचन के साथ की गई। इस अवसर पर निगम कमिश्नर  प्रकाश कुमार सर्वे,  गुरुनानक शिक्षण समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह चावला, प्राचार्या नेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल श्रीमती रश्मि सीरिया, तथा डॉ. आर. के. कश्यप डायरेक्टर  गोविन्द इंस्टिट्यूट ऑफ़ लाइफ केयर तोरवा बिलासपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सामाजिक संस्थाओं जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी, शाहेदा फाउंडेशन, ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन एवं छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया सोसायटी के सदस्यों द्वारा पोस्टर विमोचन के साथ ही शिविर के प्रचार-प्रसार का शुभारंभ किया गया।
पिछले कई वर्षों से इन संस्थाओं द्वारा यह वार्षिक रक्तदान शिविर निरंतर आयोजित किया जाता रहा है। शिविर में एकत्रित रक्त को थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं सिकल सेल के मरीजों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है, जिससे अनेक जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है।
इस वर्ष भी यह शिविर विश्व थैलेसीमिया दिवस के उपलक्ष्य में रविवार, 10 मई 2026 को दयालबंद स्थित नेशनल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल (गुरुनानक/खालसा स्कूल) के महाराज रणजीत सिंह सभागार में आयोजित किया जा रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!