Category: बिलासपुर

वार्ड क्रमांक 43 देवरीखुर्द में सी.सी रोड निर्माण का महापौर ने किया भूमि पूजन

बिलासपुर. अधोसंरचना मद से दुर्गा मंदिर गली नंबर 4 में 22 लाख 11 हजार और कृष्णा नगर आर.एन. पब्लिक स्कूल गली में 10 लाख 91 हजार की लागत से सी.सी रोड निर्माण कार्य का महापौर रामशरण यादव ने भूमि पूजन किया। महापौर  रामशरण यादव और सभपति शेख नजीरुद्दीन ने कहा कि सीसी रोड बनने से

दुर्ग-अजमेर-दुर्ग के मध्य साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 13 सितम्बर से

बिलासपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधाऑ एवं मांग को ध्यान में रखते हुये दुर्ग-अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रारम्भ किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08217 दुर्ग-अजमेर दिनांक 13 सितम्बर से प्रत्येक सोमवार को तथा गाड़ी संख्या 08218 अजमेर-दुर्ग दिनांक 14 सितम्बर से प्रत्येक मंगलवार को आगामी सूचना तक चलेगी ।

VIDEO : सरकंडा पुलिस ने 50 लाख रूपये की धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार करने में पाई सफलता

बिलासपुर. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने 173(8) दंड प्रक्रिया संहिता व धोखाधड़ी के पूर्व लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के विशेष निर्देश सभी थाना प्रभारिओ को दिए थे, जिस पर अति पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप व नगर पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे ने भी गंभीरता से कार्यवाही का निर्देश दिया था, जिसके परिपालन में थाना

वार्ड स्तरीय धरना प्रदर्शन में भाजपाइयों ने रखी अपनी बात

बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल द्वारा अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में वार्ड स्तरीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम वार्ड न 15 रानी लक्ष्मी बाई वार्ड,( पुराना) तैयबा चौक मगरपारा में आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस सरकार और उनके प्रतिनिधियों के द्वारा झूठे घोषणा पत्र के आधार पर सत्ता पायी है और आम जनता से जुड़ी

डोंगाघाट : श्री आदर्श गणेश उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने की व्यापक तैयारी

बिलासपुर. जूना बिलासपुर स्थित डोंगाघाट के पास श्री आदर्श गणेश उत्सव समिति द्वारा भगवान श्री गणेश चतुर्थी की तैयारी अपने अंदाज में की हैं। बिना पंडाल के समिति के कार्यकर्ताओं ने एक गेट बनाकर शटर नुमा कमरे गणेश प्रतिमा को रखा है। समिति द्वारा कोरोना काल को देखते हुये यह सब किया गया है। समिति

चोरी के ट्रक के साथ आरोपी गिरफ्तार पेट्रोल पंप सिरगिट्टी के पास से देर रात चोरी हुई थी ट्रक

बिलासपुर. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी वीरेंद्र सिंह पिता जय सिंह निवासी भवानी नगर सिरगिट्टी ने प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि उसकी 10 चक्का ट्रक वाहन क्रमांक CG 10 A 9911 दिनांक 07.09.21 के दरम्यानी रात किसी अज्ञात चोर द्वारा तिवारी पेट्रोल पम्प के पास से सामने का कांच तोड़कर

नशे के कारोबारियों के विरुद्ध सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

बिलासपुर. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर  दीपक कुमार झा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को नशे का कारोबार करने वालों अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था।इसी क्रम में थाना सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली कि कोई अज्ञात व्यक्ति कोडीन युक्त नशीली कफ सिरप बेचने के प्रयास में घूम रहा है।

संचय एजुकेशन सोसाइटी : फूड सेफ्टी फॉसटैक का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

बिलासपुर. संचय एजुकेशन सोसाइटी के तत्वाधान में फूड सेफ्टी फॉसटैक का बिलासपुर रमजानी बाबा सामुदायिक भवन में राज्यस्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रुप से संचय एजुकेशन सोसाइटी के प्रदेश हेड सचित्र कुमार प्रजापति मुंबई द्वारा राज्य के कोने-कोने से आए नोडल अधिकारी और फील्ड अफसर मोबिलाइजरो को प्रशिक्षण दिया. जिसमें

सिकंदराबाद से छपरा के मध्य चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार

बिलासपुर.  रेल यात्री सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन के द्वारा सिकंदराबाद एवं छपरा के मध्य चल रही 07051/ 07052 सिकंदराबाद–छपरा-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया । यह स्पेशल ट्रेन की सुविधा सिकंदराबाद से प्रत्येक रविवार को 12, 19 एवं 26 सितम्बर,  2021 को तथा छपरा से प्रत्येक मंगलवार को

राजकिशोर नगर में महापौर यादव ने 43 लाख 74 हजार रूपये का रोड निर्माण का भूमिपूजन किया

बिलासपुर. महापौर रामशरण यादव ने गुरुवार को वार्ड क्रमांक 51 राजकिशोर नगर 43 लाख 74 हजार रूपये की लगात से सीसी रोड़ मरम्मत कार्य का भूमि पूजन किया। इसके तहत तुलसी आवास के पास 21 लाख 63 हजार रूपए और चन्दन आवास में 22 लाख 11 हजार रूपए में सीसी रोड़ रिपेरिग का भूमि पूजन

आज विराजेंगे विघ्न विनाशक भगवान श्री गणेश

बिलासपुर. गणेश चतुर्थी आज से पूरे देशभर में मनाई जाएगी। हालांकि शासन प्रशासन ने कुछ निर्देश दिए हैं इसके बाद भी लोगों में भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है। क्योंकि कोरोना का कहर अभी थमा हुआ है। स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन भी करना जरूरी है लेकिन ज्यादा कड़ाई का पालन नहीं करना

आरपीएफ, जीआरपी द्वारा फिर पकड़ा गया मोबाइल चोर

बिलासपुर. घटना इस प्रकार है कि दिनांक 05.09.21 को प्रार्थी भुवनेश्वर रवि दास, निवासी गिरिडीह (झारखण्ड ) जो कि सूरत से हावड़ा तक यात्रा गाड़ी संख्या 02833 अहमदाबाद एक्सप्रेस के S-09 कोच के सीट नंबर 24,25 में यात्रा कर रहा था तथा अपना एक ओप्पो A-55 कंपनी का मोबाइल कीमत लगभग 8500/- रूपये चार्जिंग में

महापौर ने किया पेंशन योजना का कार्ड वितरण

बिलासपुर. महापौर रामशरण यादव ने विभिन्न पेंशन योजना के हितग्राहियों को जोन क्रमांक 1 में मंगलवार को कार्ड का वितरण किया गया इसी तरह बुधवार को जोन क्र मांक 2 तिफरा में 2० हितग्राहियों को पेशन योजना के कार्ड का वितरण मेयर और सभापति ने किया। इंदिरा विहार में आयुष्मान कार्ड का वितरण महापौर रामशरण

वार्ड नंबर 5 में महापौर ने 45 लाख 25 हजार रूपए के निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

बिलासपुर. जोन क्रमांक 2 वार्ड नंबर 5 तिफरा यदूनंदन नगर में महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरूद्दीन ने 45 लाख 25 हजार की लगात से चबूतरा शेड, आरसीसी कव्हर्ड ड्रेन और सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। महापौर रामशरण यादव ने बताया कि वार्डवासियों ने सड़क, नाली और शेड निर्माण की मांग की

जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा किया गया साक्षरता दिवस का आयोजन

बिलासपुर. राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर साक्षरता दिवस का आयोजन साक्षरता सभागार में किया गया सर्व प्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान एवं मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर के द्वारा साक्षरता का

एक क्लिक में पढ़ें बिलासपुर की ख़ास ख़बरें…

जिले में पशु उत्पाद, मांस की उपलब्धता एवं आवश्यकता हेतु आनलाईन सर्वेक्षण का कार्य शुरू :  पशुधन विभाग द्वारा केन्द्रीय एकीकृत न्यादर्श सर्वेक्षण योजना अंतर्गत कार्यालय पशु चिकित्सा विभाग बिलासपुर में पशुधन सांख्यिकी शाखा द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय वर्चुअल प्रशिक्षण का आयोजन आज किया गया है। वर्चुअल प्रशिक्षण की अध्यक्षता डाॅ. ए.के. मरकाम संयुक्त

हमसे पर्यावरण और पर्यावरण से हम, आओ मिलकर करें पौधरोपण, प्रकृति अंसतुलन को करें दूर : अंकित गौरहा

बिलासपुर.जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने ग्राम पंचायत लगरा स्थित शासकीय हाईस्कूल में पौधरोपण किया। इस दौरान स्कूल के गुरुजनों और छात्र-छात्राओं ने भी पौधरोपण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गौरहा ने इस दौरान बच्चों को संबोधित करने के साथ पुरस्कार देकर सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। अपने

गाईडलाइन जारी : गणेशोत्सव पर डीजे बजाने की अनुमति नहीं, चार फीट तक की मूर्ति होगी स्थापित

बिलासपुर. नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए एवं आगामी माह जिले में कोरोना पाजीटिव प्रकरणो की संख्या में वृद्धि की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा गणेशोत्सव आयोजन के लिए गाईडलाइन जारी की गई है। कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर से जारी आदेशानुसार स्थापित किए जाने वाले गणेश मूर्ति की अधिकतम

राष्ट्रीय पोषण माह में हो रही है विविध गतिविधियां

बिलासपुर. राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना, बिलासपुर शहरी में प्रत्येक दिन अलग-अलग गतिविधियां सूक्ष्म कार्य योजना के साथ आयोजित की जा रही हैं। जिसके तहत् 1 से 7 सितम्बर तक मातृ वंदना सप्ताह मनाया गया। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत आयोजित

शिक्षकों के सम्मान से उत्साह बढ़ता है : डाॅ. अलंग

बिलासपुर. बिलासपुर में आज संभाग स्तरीय मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह 2021 का आयोजन किया गया। जिसमें संभाग के 30 शिक्षकों को शिक्षा श्री पुरस्कार एवं सात जिले के उत्कृष्ट प्राचार्याें को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संभागायुक्त डाॅं. संजय अलंग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। डाॅ. अलंग ने अपने संबोधन
error: Content is protected !!