दूल्हा को नशे में देखकर दुल्हन ने शादी से किया इंकार, फिर मचा बवाल
बिलासपुर। घर के पास बारात पहुंचने के बाद रश्म निभाने के लिए दूल्हा गाड़ी से नीचे उतरा, तब वह शराब के नशे में चूर था और लडख़ड़ा-लडख़ड़ाकर चला, जिससे दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। यह बात सुनकर दूल्हा पक्ष के बीच हडक़ंप मच गया। कुछ समय बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। दूल्हा पक्ष ने सिरगिट्टी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सिरगिट्टी पुलिस ने बलौदाबाजार जिला के शहड़ोल पुलिस को सूचना दी।
सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि ग्राम कोरमी निवासी राजू मांडले पिता रामखिलावन मांडले की शादी कसडोल के सुनीता पिता गुहाराम लहरी से तय हुई थी। इसके बाद दोनों पक्ष की ओर से शादी तैयारियां शुरू हुईं। बीते 27 अप्रैल को राजू के परिवार बारात लेकर कसडोल पहुंचे। उसके पिता रामखिलावन मांडले समेत रिश्तेदार और दोस्त बाराती बनकर गए थे। इस दौरान बारात स्वागत से पहले बराती डीजे में नाचते हुए दुल्हन के घर के पास पहुंचे। बाराती में शामिल रिश्तेदार नाच रहे थे। इस दौरान वैवाहिक रश्म निभाने के लिए दूल्हे को जब सामने लाकर गाड़ी से नीचे उतारा गया, तब वह शराब के नशे में लडख़ड़ाने लगा। उसकी हालत देखकर लडक़ी पक्ष के लोग हैरान रह गए। उन्होंने शादी की रश्मों को रोक दिया। बारातियों का स्वागत करने के बजाए नाराजगी जताते हुए हंगामा मचाने लगे।


