May 8, 2024

मुख्यमंत्री ने संग़ठन पर भरोसा जताया, मेरा सम्मान संगठन का सम्मान है : अटल श्रीवास्तव


बिलासपुर. रेल परिक्षेत्र बिलासपुर में पार्षद अब्दुल इब्राहिम एवं साथियों द्वारा आज पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रामशरण यादव, विशिष्ट अतिथि अभय नारायण राय, अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष नसीम खान, उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा, महामंत्री देवेंद्र सिंह बाटू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पाण्डेय, एमआईसी सदस्य अजय यादव, पार्षद साई भास्कर, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमितेश राय, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, मोती थारवानी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मेरी नियुक्ति कर संगठन पर भरोसा जताया है, आज आप सब मेरा और प्रमोद नायक का सम्मान कर रहे हैं, वह कार्यकर्ताओं का सम्मान है, अटल श्रीवास्तव ने कहा रेलवे स्टेशन बिलासपुर में एक पर्यटन विभाग कार्यालय होगा, जहां से बिलासपुर के आसपास के पर्यटन स्थल की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी और पर्यटन स्थल तक जाने आने की सुविधाओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी, छत्तीसगढ़ पर्यटन को देश में स्थापित करने का प्रयास किया जावेगा।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा रेलवे परिक्षेत्र में कांग्रेस संगठन बहुत मजबूत है, जिसका प्रमाण नगर निगम चुनाव में देखने को मिला कि कांग्रेस के पार्षद रेलवे परिक्षेत्र में जीत कर आए मुझे जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनाया गया है, मैं कोशिश करूंगा कि अपने दायित्वों का निर्वहन आप सभी के सहयोग से अच्छे से कर सकूं। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि रामशरण यादव एवं अध्यक्षता कर रहे अरुण सिंह चौहान ने भी संबोधित किया विशिष्ट अतिथि अभय नारायण राय ने सम्मान समारोह आयोजन करने के लिए अब्दुल खान, महेंद्र यादव, राजा व्यास और शेखर कुमार का आभार व्यक्त किया और कहा कि रेलवे परिक्षेत्र में कांग्रेस को बूथ स्तर पर और मजबूत करने के लिए रामशरण यादव और प्रमोद नायक के नेतृत्व में हम सब कड़ी मेहनत करेंगे, ताकि आगे भी रेलवे परिक्षेत्र कांग्रेस का गढ़ बना रहे और हम सबको अटल श्रीवास्तव जी का नेतृत्व हमेशा मिलता रहे, कार्यक्रम का संचालन अब्दुल खान ने किया और आभार प्रदर्शन महेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नसीम खान ने भी स्वागत भाषण दिया और अतिथियों का स्वागत किया। नसीम खान का जन्मदिन केक काटकर सम्मान समारोह स्थल पर मनाया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से राजा व्यास, जोगेंद्र गोयल, राज बंजारे, चंद्रशेखर यादव, नवीन कुमार, राजेश त्रिवेदी, राकेश भार्गव, मोहम्मद अयूब, पुरुषोत्तम टंडन, विष्णु तिवारी, जगन पटनायक, वरुण बाद, ब्लॉक महिला अध्यक्ष ममता हाटकेश्वर, श्रीमती सरिता शर्मा, किरण कश्यप, ब्रह्मदेव सिंह, एस.आर. टाटा, आशुतोष शर्मा, अल्ताफ कुरैशी, लाला यादव, अभिषेक कुर्रे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सिंधु भवन के कार्यालय में सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एम्स के डॉ. करण पिपरे पर कार्यवाही की मांग की माकपा ने, पूछा : पिपरे का दावा सही या विधानसभा की जानकारी, सरकार स्पष्ट करे अपना रुख
Next post पशुओं के लिए पौष्टिक हरा चारा उपलब्ध कराने, 45 गौठानों के 114 एकड़ में चारागाह विकास
error: Content is protected !!