कांग्रेस नेता त्रिलोक ने समस्याओं को लेकर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

 

बिलासपुर। कोनी से बिरकोना रमतला मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगवाने, अशोक नगर निर्माणद्बधीन सडक़ के कार्य शीघ्र पूर्ण करने, सडक़ पूर्ण होने तक विभिन्न स्थान पर जर्जर सडक़ को मरम्मत कराने, पेयजल संबंधी वार्ड क्रमांक 68 के स्वामी रामकृष्ण परमहंस नगर के अंतर्गत बड़ी कोनी में आंगनबाड़ी के पास पचरी निर्माण व रेटिंनिंग वॉल सहित वीभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।
इस अवसर पर त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि कोनी बिरकोना, रमतला मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं घटित होती रहती है। अंधेरे के लाभ उठाकर असामाजिक तत्व लूटपाट भी करते हैं। स्ट्रीट लाइट होने से इन घटनाओं पर रोक लगेगी। साथ ही साथ उन्होंने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों के दर्जनों जन कल्याणकारी जनहित कार्यों के ज्ञापन निगम आयुक्त को सौंपा है। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जनहित के इन मांगों को प्राथमिकता देते हुए स्वीकृत कराकर पूर्ण करने की बात कही है। इस अवसर पर त्रिलोक श्रीवास के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पंडित महेश नारायण मिश्रा, किसान नेता पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू, मंगल बाजपेई राहुल गोरख मुकेश अग्रवाल कन्हैया दुबे मोहन जायसवाल रामेश्वर केसरी भी उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!