May 2, 2024

कांग्रेस ने डिजिटल सदस्यता अभियान के लिये पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया

रायपुर. कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में संपन्न हुआ। प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष गण, डिजिटल अभियान के लिये बनाये गये सदस्यता अभियान के विधानसभा प्रभारियों को दिल्ली से आये डिजिटल सदस्यता अभियान के कोऑर्डिनेटर ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव, राष्ट्रीय सचिव सप्तगिरि शंकर उल्का उपस्थित थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जो जिम्मेदारी आपको दी गयी है उसको आप सब पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे। संगठन की जिम्मेदारियों को पूरा करने पर संगठन उसका सभी को आकलन करती है। संगठन में काम करने वाले आज सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे। युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस सभी में काम करने वालों को पार्टी अवसर देती है सभी को सदस्यता अभियान की जवाबदारी पूरी करनी है। सभी को अपने क्षेत्र स्थानीय पदाधिकारियों को साथ लेकर सदस्यता पूरा करना है। हमें 10 लाख सदस्य फरवरी तक पूरा करना है। डिजिटल सदस्यता से पार्टी ज्यादा मजबूत होगी, हमारे पास हमारे सदस्यों का पूरा डेटा उपलब्ध होगा। डिजिटल सदस्यता के दूरगामी क्रांतिकारी परिणाम आयेगा। पार्टी सभी के कामों का आंकलन करती है। सभी को योग्यता अनुसार पार्टी मौका देती है।

राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का ने कहा कि डिजिटल मेंबरशिप को शुरू करने का बड़ा कारण है ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना है। हम भाजपा के जैसे फर्जी सदस्यता अभियान नहीं करेंगे। जिसे बनायेंगे उसका वोटर आईडी, परिचय, पता सभी वास्तविक हो। हमें संख्या नहीं पुख्ता सदस्यता करना है। जो पार्टी का सदस्य होगा उसे ही पार्टी की जिम्मेदारी मिलेगी। भाजपा के पास सिवाय झूठ, झूठे वायदे के कुछ नहीं है। हमें उनके झूठ का मुकाबला अपनी बात को जनता तक पहुंचा कर ही कर सकते है। हमें राज्य सरकार, कांग्रेस की इतिहास हमारे नेतृत्व के बारे में जनता को बताना है। हम पंजाब, गोवा, उत्तराखंड में सरकार बना रहे है। यूपी में भी बिना कांग्रेस के किसी की सरकार नहीं बनेगी। हमें युवाओं को भी कांग्रेस पार्टी से जोड़ने में विशेष ध्यान देना है।

राष्ट्रीय सचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव ने कहा कि मुझे खुशी है कि जो लोग संगठन से निकल कर आज सरकार में है लेकिन आज वे सभी सदस्यता अभियान से जुड़ रहे है। इसका लाभ पार्टी को मिलेगा। हमारे युवा, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस के लोग भी इस अभियान से जुड़े है। हमारे युवा साथी डिजिटल सदस्यता अभियान को ज्यादा गति दे सकते है। हमें गर्व है पूरे देश में कांग्रेस के कार्यकर्ता कर्मठ होता है। हिंदुस्तान को समझना है तो कांग्रेस को समझना होगा। आज जमाना डिजिटल का है। हमें डिजिटल युग में खुद को उसके साथ चलना होगा। सोशल मीडिया आज सरकार बनाने और बिगाड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

डिजिटल सदस्यता किस प्रकार होगी इसका प्रशिक्षण एआईसीसी के डाटा एनालिटिक्स विभाग के कोऑर्डिनेटर विशाल मीणा ने दिया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की सदस्यता को कोई फर्जी ढंग से नहीं करवा सकता, हर सदस्यता का थ्री लेयर वेरीफिकेशन होगा। वोटर आईडी सही होगा। फोटो सीधे खींचना होगा। मोबाइल नंबर में ओटीपी आयेगा। नाम, उम्र, लिंग, कैटेगरी, पेशा, आयु, लोकसभा/विधानसभा क्षेत्र विस्तृत जानकारी देना होगा। सांसद छाया वर्मा, सांसद फूलोदेवी नेताम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, आभार प्रदर्शन प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष गण, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष गण, आईटी सेल के आमंत्रित पदाधिकारी, डिजिटल सदस्यता के विधानसभा प्रभारी गण उपस्थित थे।

प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ नेता एवं खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, सेवादल के मुख्यसंगठक अरुण ताम्रकार, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी, कांग्रेस आईटीसेल के अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा, एनएसयूआई के अध्यक्ष नीरज पांडेय उपस्थित थे।

डिजिटल सदस्यता अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव, पी. आर. खुंटे, प्रेमचंद्र जायसी, बीरेश ठाकुर, महामंत्री- डॉ. थानेश्वर पाटिला, अमरजीत चावला, पियूस कोसरे, अरूण सिसोदिया, रंजीत कोसरिया, अर्जुन तिवारी, सीमा वर्मा, शाहिद खान, रजनू नेताम, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य- शकुन डहरिया, कैलाश पोयाम, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सूर्यमणी मिश्रा, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर, अटल श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा, राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत बाम्बरा, जिलाध्यक्ष- उधो वर्मा, हितेन्द्र ठाकुर, भावसिंह साहू, डॉ. रश्मि चंद्राकर, शरद लोहाना, चंद्रप्रभा सुधाकर, गया पटेल, निर्मल कोसरे, मुकेश चंद्राकर, बंशी पटेल, कुलबीर छाबड़ा, पदम कोठारी, महेश्वरी बघेल, देवनाथ उसेंडी, सुभद्रा सलाम, विजय पाण्डे, मनोज गुप्ता, सागर सिंह बैस, राघवेन्द्र सिंह, अनिल शुक्ला, अरूण मालाकार, मनोज सागर यादव, राकेश गुप्ता, भागवती राजवाडे, मोर्चा संगठन- संजय सिंह, इम्तियाज हैदर, देवा देवांगन, राजकुमार अंचल, जनक राम धु्रव, एम. आर. निषाद, आलोक पांडेय, इदरीश गांधी, डॉ. राकेश गुप्ता, सद्दाम सोलंकी, महेन्द्र कोचर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रमेश सिह, वेदंती तिवारी, के. डमरू रेडी, संतोष सारथी, अश्वनी सिंह, दिनेश कुजुर, मधु सिंह, मदन जायसवाल, शैलेन्द्र सिंह,, सुकरीत सिंह, हिरू राम निकुंज, मुरली लाल अग्रवाल, घनश्याम मनहर, विभाश सिंह, हरीश परसाई, दिनेश शर्मा, नवीन सिंह, नरेश देवांगन, ज्ञानेन्द्र उपाध्याय, संतोष कौशिक, राम गिडलानी, सुनील शुक्ला, राजेश चौबे, एस पी चतुर्वेदी, शिवा मिश्रा, रवीन्द्र सिंग, रवि पांडे, शेषराज हरवंश, रश्मि बघेल, रवि भारद्वाज, रमेश पैगवार, नरेन्द्र दुबे, दाऊ लाल चंद्राकर, मोहित धु्रव, डॉ. कमल नयन पटेल, संजय पाठक, चंद्रवती साहू, मनोज कंदोई, निशु चंद्राकर, मोहन लालवानी, लक्ष्मीकांत साहू, आलोक चंद्राकर, महमूद अली, सुदेश देशमुख, सिजु अंथोनी, बंटी हरमुख, शालिनी यादव, शशीप्रभा गायकवाड़, लालबहादुर चंद्रवंशी, राकेश पात्रे, नीला लोधी, धनेश पाटिला, निलेन्द्र शर्मा, हेमंत धु्रव, पंकज नाग, दिनेश यदु, मनीष श्रीवास्तव, विमल सुराना उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अब गोली से होगा कोरोना का खात्मा, फाइजर की दवा को यूरोपियन यूनियन ने दी मंजूरी
Next post हिंदी विवि के क्षेत्रीय केंद्र कोलकाता में ध्वजारोहण संपन्न
error: Content is protected !!