केजरीवाल-सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के नेताओं पर अवमानना कार्यवाही

 

नई दिल्ली. दिल्ली की राजनीति और न्याय व्यवस्था से जुड़ा एक अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां हाईकोर्ट ने आबकारी नीति मामले से जुड़े एक नए पहलू पर सख्त रुख अपनाया है। दिल्ली हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने आज आम आदमी पार्टी के नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, दुर्गेश पाठक, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और अन्य के खिलाफ आबकारी नीति मामले के संबंध में उनके विरुद्ध सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करने के लिए आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू की।

न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कानूनी उपायों का सहारा लेने के बजाय उन्हें बदनाम करने के इरादे से सोशल मीडिया पर एक सुनियोजित अभियान चलाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आरोपियों को आरोपमुक्त किए जाने के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर अब दूसरी पीठ सुनवाई करेगी। न्यायाधीश ने अवमानना ​​के आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए कई पोस्ट पर आपत्ति जताई, जिनमें उन पर ”राजनीतिक निष्ठा” का आरोप लगाया गया था और वाराणसी के एक शैक्षणिक संस्थान में दिए गए उनके भाषण के ”संपादित” वीडियो को पोस्ट करके कथित तौर पर उन्हें निशाना बनाया गया था।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!