सावन के प्रथम सोमवार को शांति नगर शिव मंदिर में रही भक्तों की भीड़

 

हरदीबाजार.  सावन सोमवार के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक , पूजा-अर्चना करने सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। इसी कड़ी में हरदीबाजार शांतिनगर स्थिति स्व.श्रीमती कंचन बाई राठौर की स्मृति में निर्मित शिव मंदिर में सुबह 6 बजे से ही शिव भक्त मंदिर पहुंचना शुरू कर दिए थे । सभी ने अपने आराध्य देव आदिदेव महादेव को शुद्ध जल,गाय का दुध,दही, पंचमेवा, बेलपत्र,आंक फूल,धतुरा फूल,कनेहर, अपराजिता फूल, मंदार,दूबी,अक्षत, मौसमी फल, मिठाई सहित अनेक प्रकार के वस्तु अर्पित कर, सामुहिक शिव आरती व स्तुति गायन कर महादेव से आशीर्वाद लिऐ । मंदिर में महिला पुरुष और छोटे बच्चे भी जल अर्पित कर प्रणाम किए । इस दौरान मंदिर संयोजक राजाराम राठौर ने सभी भक्तों को सुखा प्रसाद का वितरण किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *