मुर्गी को लेकर विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से किया हमला
सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर। हरेली त्योहार पर मुर्गी पकाने को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने उसे तत्काल सिम्स में भर्ती कराया है।
सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी निवासी सूरज धनवार मजदूरी करते हैं। वे तीन भाई हैं और तीनों अपने-अपने परिवारों के साथ अलग-अलग रहते हैं। सूरज ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को हरेली त्योहार के अवसर पर उनका छोटा भाई रुपेश धनवार घर में पकाने के लिए एक मुर्गा लेकर आया था। इसी दौरान उनका बड़ा भाई गौतम भी अपने हिस्से का मुर्गा लेकर पहुंचा। रुपेश का लाया हुआ मुर्गा बड़ा था, जबकि गौतम का मुर्गा आकार में थोड़ा छोटा था। इस बात को लेकर गौतम की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने गौतम पर ताना कसते हुए रुपेश की तरह ही बड़ा मुर्गा लाने के लिए दबाव डाला।


