May 13, 2024

कोरोना से संबंधित सूचनाओं के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित

File Photo

बिलासपुर. जिले में कोरोना वायरस बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला स्तर पर कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर के कक्ष क्रमांक 25 में सहायता एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका टेलीफोन नंबर 07752-251000 है। नियंत्रण कक्ष में कर्मचारी 24 घंटे कार्य करेंगे। कर्मचारियों की ड्यूटी 1 मई से 16 मई 2021 तक लगाई गयी है। नियंत्रण कक्ष में राजस्व निरीक्षक सुश्री टीना नामदेव को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मो.नं. 70006-57519 है। अन्य कर्मचारियों में विजय यादव सहायक ग्रेड 3 मो.नं. 9301185592, किसनलाल राठौर सहायक ग्रेड 3 मो.नं. 9406123017, सत्येन्द्र सिंह सहायक ग्रेड 3 मो.नं. 999357516, प्रहलाद कुमार उपाध्याय सहायक ग्रेड-3 मो.नं. 7987960887 की ड्यूटी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। इसी तरह सुश्री शिल्पा मेहर रानी राजस्व निरीक्षक मो.नं. 88899-81631 दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक कंट्रोल रूम में पर्यवेक्षण अधिकारी होंगी। अन्य कर्मचारी राघवेन्द्र कुमार दुबे सहायक ग्रेड 3 मो.नं. 94241-68798, राजेश तम्बोली सहायक ग्रेड 3 मो.नं. 81098-13092, हीरामणी पटेल सहायक ग्रेड 3 मो.नं. 78794-13336, राजेश कुमार गुप्ता सहायक ग्रेड 3 मो.नं. 83491-21006 की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक होगी। पुलकित साहू नायब तहसीलदार को तृतीय पाली रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए कंट्रोल रूम का पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मो.नं. 91792-99977 है। अन्य कर्मचारियों में बरातूराम साहू सहायक ग्रेड 3 मो.नं. 80852-81038, ललीत शराफ सहायक ग्रेड 3 मो.नं. 94076-56685 है। मुकेश टण्डन सहायक ग्रेड 3 मो.नं. 84356-59404, संतोष साहू सहायक ग्रेड 3 मो.नं. 91798-50084, अवनीश पाण्डेय सहायक ग्रेड 2 मो.नं. 90392-06354 शामिल हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग और ई कामर्स से होम डिलिवरी नहीं हो सकेगी : सम्पूर्ण जिले को 6 मई की प्रातः 6 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। कलेक्टर द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। इसके तहत स्थानीय आनलाईन शाॅप तथा ई-कामर्स सेवा, जैसे अमेजाॅन, फ्लिपकार्ट इत्यादि को होम डिलिवरी हेतु प्रदान की गई अनुमति को रद्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post डॉ. महंत ने पूर्व सांसद करुणा शुक्ला के निधन पर जताया गहरा शोक
Next post VIDEO : इलाज में लापरवाही – किम्स अस्पताल में लगातार मरीजों की हो रही मौत, प्रशासन मौन
error: Content is protected !!