गांडा समाज के एकीकरण को लेकर संभाग स्तरीय बैठक, 8 जिलों के 150 से अधिक प्रतिनिधि शामिल
सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने और एकजुटता बढ़ाने पर हुई चर्चा
बिलासपुर। सरकंडा स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को छत्तीसगढ़ गांडा समाज (फेडरेशन) द्वारा बिलासपुर संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के एकीकरण, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करना रहा।
बैठक में बिलासपुर संभाग के आठ जिलों से आए लगभग 150 पदाधिकारी एवं सामाजिक जन शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने समाज की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में प्रांत संयोजक टी.आर. जगदल्ले, रामलाल चौहान, पुनीतराम चौहान, जी.आर. चौहान, डॉ. विद्या चौहान, हेमलता चौहान, हरिशंकर चौहान, अनिल चौहान, दिलीप गंधर्व, रामाधार चौहान, रामभवन कुलदीप, सरिता चौहान, रुखमणी गंधर्व, शिव गंधर्व, कार्तिक गंधर्व, भुवन गंधर्व, संतोष कुलदीप, विनोद सागर, अर्जुन गंधर्व, परमेश्वर सागर, पंचराम गंधर्व और गौतम चौहान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रतिभागियों ने समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही समाज में एकता और समन्वय बनाए रखने के लिए विभिन्न सुझाव भी सामने आए।
बैठक का संचालन रवि बघेल ने किया। कार्यक्रम के अंत में समाजहित में सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में उठे प्रमुख मुद्दे
0 समाज के एकीकरण को मजबूत बनाना
0 युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
0 सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास की रणनीति
0 संगठन को गांव से संभाग स्तर तक सशक्त बनाने की पहल
जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि समाज को संगठित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजनों को आगे भी जारी रखा जाएगा।


