April 27, 2024

धारूहेड़ा की कंपनी में डस्ट कलेक्टर फटा, 45 कर्मी झुलसे

रेवाड़ी. हरियाणा के धारूहेड़ा स्थित स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली एक कंपनी में शनिवार देर शाम डस्ट कलेक्टर फट गया। इसमें 40 से 45 कर्मचारी आग की चपेट में आने से झुलस गए। एक कर्मचारी को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। कंपनी बाइक के स्पेयर पार्ट्स बनाती है और इसमें लगभग 900 कर्मचारी काम करते हैं। दूसरी शिफ्ट में शाम 6.30 बजे डस्ट कलेक्टर फटने से आग से अफरा-तफरी मच गई। कंपनी के अधिकारियों ने 10 एम्बुलेंस का इंतजाम कर अस्पताल भेजा। रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में 25 कर्मचारियों को भर्ती करवाया गया। ये बुरी तरह झुलसे हुए थे। अचानक आए इतने मरीजों के लिए ट्रॉमा सेंटर में बेड की व्यवस्था नहीं थी। प्लांट में घायलों की हालत को देखकर अशंका जताई जा रही थी कि कई कर्मचारियों की मौत हुई है, लेकिन अाधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

जांच कर रहे हैं : कंपनी कंपनी के महाप्रबंधक सुभाष राणा ने कहा कि कंपनी में कर्मचारी 3 शिफ्टों में काम करते हैं। इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। मशीनों को भारी नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भाजपा जनसम्पर्क से हर घर के दरवाज़े में दे रही दस्तक, कांग्रेस अभी तक अपना प्रत्याशी नहीं ढूंढ पा रही : कौशिक
Next post पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
error: Content is protected !!