
औद्योगिक श्रमिकों के लिए ईएसआईसी हास्पिटल की सौगात
बिलासपुर. भारतीय मजदूर संघ की बहुप्रतीक्षित मांग पर बिलासपुर जिले में श्रमिकों के लिए सौ बिस्तरों के अस्पताल की स्वीकृति नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के अथक प्रयासों से केंद्रीय श्रम मंत्री द्वारा किया गया है। उपरोक्त स्वीकृति से भारतीय मजदूर संघ सहित क्षेत्र के श्रमिक वर्ग में हर्ष व्याप्त है क्योंकि अब क्षेत्र के श्रमिकों को अपने शहर में ही मुफ्त में बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगा। श्रमिकों को इस सौगात के लिए अथक प्रयास के लिए भारतीय मजदूर संघ और क्षेत्र के श्रमिकों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के निवास पर उनका अभिनंदन और आभार व्यक्त किया है।आज के इस अभिनंदन समारोह में भारतीय मजदूर संघ के वयोवृद्ध नेता और पूर्व अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल छत्तीसगढ़ एस एन तिवारी के नेतृत्व में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शंखध्वनि सिंह बनाफर , स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पृथ्वी सहगल, जिला बिलासपुर के उर्जावान जिला मंत्री संजय तिवारी, विद्युत कर्मचारी संघ बिलासपुर के महामंत्री मनीष क्षत्री, महिला पदाधिकारी पुष्पा वैश्णव, उषा साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आश्वासन दिया है कि स्वीकृति के उपरांत जल्द से जल्द हास्पिटल के निर्माण के लिए सभी उपाय किए जाएंगे।
More Stories
रतनपुर पुलिस का शराब कोचियों पर प्रहार
बिलासपुर. पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया...
कांग्रेस नेता लाल्टू घोष ने साथियों सहित थामा भाजपा का दामन
बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की नेता लाल्टू घोष अपने साथियों सहित भारतीय जनता...
जनता किसी भी तरह की झूठ में नहीं फसेगी : राजेश त्रिवेदी
बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। जिस प्रत्याशी ने जनता से झूठे वादे किए, काम नहीं करने पर जूता-चप्पल का माला...
बीएनआई बिलासपुर द्वारा आराध्या हॉस्पिटल को डायलिसिस मशीन डोनेट की गई
बिलासपुर. बीएनआई ने अपनी पहचान और प्रतिष्ठा एक विश्वस्तरीय बिजनेस रेफरल संस्थान के रूप में स्थापित की है ।बीएनआई व्यापार...
बिलासपुर में धर्मांतरण की कवायद भाजपा सरकार की हकीकत
भाजपा और सरकार के संरक्षण में प्रदेश में धर्मांतरण की घटनायें बढ़ गयी ; कांग्रेस रायपुर। बिलासपुर में धर्मांतरण की कवायद...
आम आदमी पार्टी ने जारी किया गारंटी पत्र
वार्ड वार समस्याओं को समझ कर समस्याओं का निराकरण करने को प्राथमिकता - सवीर सिंह उजाडी गई झुकी झोपड़ियां एवं...