July 29, 2026
महर्षि वेद व्यास जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि महर्षि वेद व्यास का जीवन हमें ज्ञान के महत्व, नैतिक मूल्यों और लोककल्याण की भावना को आत्मसात करने का संदेश देता है। उनकी शिक्षाएं आने वाली पीढि़यों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से महर्षि वेद व्यास के आदर्शों और उनके बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए ज्ञान, संस्कार और मानवता के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया तथा सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


