April 25, 2024

Heat Stroke : क्या जेब में प्याज रखकर चलने से लू लगने से बचा जा सकता है? जानें सच

आपने कई बार लोगों को ये कहते सुना होगा कि तापमान बढ़ने पर जेब में प्याज रखकर चलना चाहिए, ताकि लू से बच सकें। लेकिन क्या सच में ये उपाय काम का है?

गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा खतरा लू लगने का रहता है। गरम मौसम के साथ ही बाहर चलती लू, व्यक्ति को बीमार कर सकती है। कई बार हालात ऐसे बन जाते हैं कि व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती तक करना पड़ जाता है। गर्मी और लू से बचने के लिए कई लोग जेब में प्याज रखकर चलने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या सच में इस तरह से बाहर चलते गरम हवा के थपेड़ों के प्रभाव से बचा जा सकता है?

क्या है सच?

पुराने जमाने में वाहन आदि की सुविधा इतनी ज्यादा नहीं हुआ करती थी, जिस वजह से लोगों को लंबी दूरी चलकर तय करनी पड़ती है। इस वजह से गर्मियों में लोग जेब में प्याज रखकर चलते थे, क्योंकि इसमें वॉलटाइल ऑइल होते हैं, जो शरीर के तापमान को सामान्य करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, सिर्फ पॉकेट में इसे रखकर चलने से लू से बच पाना संभव नहीं है।
आहार का बनाएं हिस्सा

एक्सपर्ट्स की मानें, तो गर्मियों में प्याज को अपने आहार का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। ये शरीर को बाहर के तापमान के प्रभाव से बचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद वॉलटाइल ऑइल एक ओर जहां बॉडी को कूल रखता है, वहीं पोटैशियम और सोडियम से इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई हो सकती। कच्ची प्याज, खाने को पचाने में भी मदद करती है, जिससे पेट से जुड़ी समस्या दूर रहती है। एक्सपर्ट रोज एक मीडियम साइज कच्ची प्याज खाने की सलाह देते हैं।
लू से बचा सकती है सही डायट

यूनानी चिकित्सक दावा करते हैं कि अगर डायट सही हो, तो लू से काफी हद तक बचा जा सकता है। नैशनल हेल्थ पोर्टल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति को गर्मियों में ताजे फल, सब्जियां और जूस का रोज सेवन करना चाहिए। इनमें वॉटर लेवल हाई होता है, जिससे शरीर को डीहाइड्रैशन से बचने में मदद मिलती है। शरीर में हाइड्रैशन की कमी हीट स्ट्रोक का सबसे मुख्य कारण होता है।

 

  • रोज संतरा, अनानास, तरबूज, अंगूर जैसे फल खाएं।
  • प्याज, मिंट और खीरे से बना सलाद भी शरीर को हाइड्रैट रखने में मदद करेगा।
  • रोज एक से दो ग्लास फ्रेश जूस जरूर पीएं।
  • दही, छाछ या लस्सी का सेवन करें। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और पाचन भी दुरुस्त रहेगा।
  • ये सामने आया है कि लो ब्लड शुगर लेवल के कारण भी व्यक्ति को जल्दी लू लग सकती है। इससे बचने के लिए नट्स, बीन्स, दालें व ऑलिव ऑइल का सेवन करें। इनसे ब्लड शगुर लेवल को मेनटेन रखने में मदद मिलती है।
  • पेपरमेंट टी और रैसबेरी से बनी चाय भी गर्मियों में शरीर के लिए अच्छी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Weight loss story : एलोवेरा जूस और थोड़ा सा वर्कआउट, महिला ने घटाया 12 किलो वजन
Next post IPL 2021 : RCB के 7 फीट लंबे गेंदबाज Kyle Jamieson की खतरनाक यॉर्कर! दो हिस्सों में टूटा बल्ला
error: Content is protected !!