May 4, 2024

14 नवंबर का इतिहास

14 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1681 में बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।
  • अमेरिका में 1914 में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।
  • ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने 1922 में ब्रिटेन में रेडियो सेवा शुरू किया। वह ब्रिटेन में रेडियो प्रसारण करने वाली पहली संस्था बनी।
  • ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने 1973 में आम नागरिक से शादी की। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था।
  • चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने 2002 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने 2006 में नयी दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जतायी।
  • डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फ़ाग रासमुस्सेन ने 2007 में लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला।
  • पूर्व केन्दीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत पांजा का 2008 में निधन।

14 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म 1889 में हुआ।
  • भारत प्रसिद्ध हिन्दी कवि बलवीर सिंह रंग का जन्म 1919 में हुआ।
  • अमेरिकी अभिनेत्री वरोनिका लेक का जन्म 1922 में हुआ।
  • स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक पीलू मोदी का जन्म 1926 में हुआ।
  • ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट का जन्म 1971 में हुआ।

14 नवंबर को हुए निधन 

  • भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान सी. के. नायडू का निधन 1967 में हुआ।
  • प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद का निधन 1977 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लक्ष्मीचंद जैन का निधन 2010 में हुआ।
  • प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक हरिकृष्ण देवसरे का निधन 2013 में हुआ।

14 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

  • बाल दिवस (Children’s Day)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Taarak Mehta के पुराने सोढ़ी ने कीमती लग्जरी कार! फैंस बोले – पार्टी कहां है?
Next post अमित शाह के ‘JAM’ वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, इन तीन शब्दों से दिया जवाब
error: Content is protected !!